Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा में भी बरसेंगे बादल; यहां पढ़े 04 अगस्त का मौसम अपडेट

Kal Ka Mausam: 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा में भी बरसेंगे बादल; यहां पढ़े 04 अगस्त का मौसम अपडेट

IMD Rain Alert: देशभर में मानसून कहर ठहा रहा है। असम, गुजरात और केरल में मूसलाधार बारिश ने अचानक रौद्र रुप धारण कर लिया और देखते-ही-देखते बाढ़ ने हालात खराब कर दिए। इन राज्यों में आई बाढ़ ने हजारों-लाखों लोगों को प्रभावित किया, जिस वजह से कईयों को अपनी जान गवानी पड़ी और हजारों लोगों को राहत शिविर कैंप का सहारा लेने के लिए मजबूर कर दिया। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देख के अन्य राज्यों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

IMD के ताजा अपडेट की मानें तो दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार समेत कई राज्यों में दिन के समय बादल छाएं रहेंगे, जिसके चलते हल्की बारिश के आसार बन रहे है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाओं भी चलेगी। तो चलिए जानते है कल 04 अगस्त का मौसम कैसा रहेगा?

Also read: Loksabha Session: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर होगी इतनी, लोकसभा से पास हुआ विधेयक

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने देश के 22 राज्यों के लिए हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये सिलसिला 06 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान जताया गया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों के लिए बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। तो वहीं, IMD ने पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश के साथ भूस्खलन का भी अलर्ट जारी किया है। बता दें, पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश से कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ रहा हैं।

04 अगस्त को दिल्ली का मौसम

IMD ने बताया कि दिल्ली से हल्की बारिश की संभावना बनी रही है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी का अहसास कम होगा। हालांकि उमस की स्थिति बरकरार रहेगी।

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने नोएडा, लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट किया गया है। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?

बिहार में भी बादल बरस रहे हैं। IMD ने 08 अगस्त तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गोपालगंज, सीवान, किशनगंज समेत कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। तेज हवाओं का भी दौर जारी रहेगा।

हरियाणा में 04 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए बारिश की चेतावनी दी है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा के हिसाब से रहेगी। तो वहीं, अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 28°C रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ और पंजाब में भी बादल महरबान रहेंगे औऱ लोगो तो गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के संविदा कर्मियों को राहत, सेवा सुरक्षा पोर्टल की समय-सीमा बढ़ी; चार श्रेणियों को अतिरिक्त मौका

Haryana News: हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 एवं नियम, 2025 के तहत विभिन्न संगठनों को सेवा सुरक्षा पोर्टल के दायरे में शामिल करने के लिए वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। साथ ही, विभिन्न श्रेणियों के अनुबंध कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा वेब पोर्टल पर पंजीकरण एवं सत्यापन की समय-सीमा भी बढ़ाई गई है।

Loksabha Session: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर होगी इतनी, लोकसभा से पास हुआ विधेयक

Loksabha Session: नीट पेपर लीक और राम मंदिर के कथित चंदा चोरी को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच लोकसभा में एक बिल को पारित करा लिया गया है। यह बिल उस अध्यादेश की जगह लेने के लिए था जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी गई थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast