Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किया। उन्होंने बताया कि डीबीटी के माध्यम से दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना, अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रेक्टर उपलब्धता योजना, लाडो लक्ष्मी योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियो के खाते में लाभ राशि डाली गई।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाभार्थियो के खाते में डाली गई है। किश्त 9.68 लाख लाभार्थी 208 करोड़ की राशि जारी की गई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 35.55 लाख लाभार्थीयो के लिए 1144 करोड़ जारी किए। सीएम सैनी ने बताया कि हर महीने की 10 तारीख को अलग अलग स्कीम के तहत राशि जारी करने का काम किया जाता है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख के करीब लाभार्थियो के खाते में 208 करोड़ रुपए की 6 किश्त के तौर पर जारी की।
Also read: Haryana News: ‘सरकार फसल खरीद के नाम पर सिर्फ घोटाले करती है’ हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
सीएम नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम डबल इंजन की सरकार के द्वारा किया जा रहा है। 25 सितम्बर को लाडो लक्ष्मी योजना ऐप की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि 2026- 27 बजट में लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया और बजट में भी इजाफा किया 5000 करोड़ से 6500 करोड़ किया गया। आय सीमा को बढ़ाकर 1 लाख 80000 किया गया।
बिना दफ्तरों के चक्कर काटे उनकव उनकी पेंशन का अधिकार दिया- सीएम
नायब सैनी ने कहा कि 15 तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1144 करोड़ रुपए की राशि लाभार्थियों के खाते में डाली गई। हमने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए एक्टिव मोड को अपनाया है। पात्र नागरिकों को बिना दफ्तरों के चक्कर काटे उनकव उनकी पेंशन का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल मे बुजुर्गों को पेंशन के लिए दफ्तरों के धक्के खाने पड़ते थे।
कांग्रेस पर बरसे सीएम नायब सैनी
सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज डीबीटी के मध्यम से जो भुगतान किया जा रहा है वह हमारी सरकार की पारदर्शिता को दर्शाता है। राहुल गांधी का कोई स्वागत भी करे तो उनके हाथ अपनी जेब से बाहर नहीं निकलते है। उन्होंने कहा कि देश के लिए नीतियां इनकी ठीक नही थी परिवार के लिए ठीक थी। आज दयालु योजना के तहत भी लाभार्थियो के लिए राशि जारी की गई है। हमने घर मे बैठे जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया। कांग्रेस की स्थिति भयानक हो रखी है। पूरा दिन झूठ बोलते है। हाल ही में हरियाणा में जो बारिश हुई है उसपर हम नजर बनाए हुए है।