Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

विदेशी और देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और कई संदिग्ध सिम कार्ड बरामद हुए हैं। वहीं, शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल की दो टीमों ने एक नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जिन्होंने ISI की मदद देश के कई इलाकों में सीसीटीवी फुटेज कैमरे लगाए गए थे। 

पाकिस्तान भेजा जाता था वीडियो 

जासूसी मॉड्यूल के सदस्य सीसीटीवी के फुटेज पाकिस्तान भेज रहे थे। पाकिस्तान में बैठे हैडलर्स फीड देखते थे। बीकानेर में जहां कैमरा था, वो सेना के मूवमेंट का रास्ता था। वहां से सेना की गाड़ी आती-जाती है। बताया जा रहा है कि वीडियो भेजने के एवज गिरफ्तार किए गए युवको पैसा मिलता था। जांच में सामने आया है कि आर्म्स स्मगलिंग के साथ इनकी तैयारी अब ड्रग्स ट्रैफिकिंग की भी थी। 

पहले भी तस्करी मॉड्यूल का हुआ खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का खुलासा किया करते हुए 10 तस्करों को दबोचा था। आरोपियों के पास से विदेश निर्मित 21 अत्याधुनिक हथियार और 200 कारतूस का जखीरा बरामद किया। इनमें सब मशीन-गन, ऑटोमैटिक पिस्तौल शामिल थी। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी शाहबाज अंसारी इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड है। वह हथियारों की तस्करी करने वाला एक अंतर-राज्यीय अपराधी है। वह नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से गोला-बारूद मंगवाता था।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Holidays: जून महीने में 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in June 2026: जून माह की शुरुआत के साथ ही यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है, तो घर से निकलने से पहले बैंक अवकाश की सूची जरूर जांच लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार जून 2026 में विभिन्न राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक पर्वों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।

शालीमार बाग में 150 मकानों पर चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए उठाया गया ये कदम

दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले के शालीमार बाग इलाके में रविवार सुबह बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन ने करीब 150 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast