Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Crime News: द्वारका में गोल्ड चेन स्नैचिंग का खुलासा, 27 मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Delhi Crime News:  द्वारका में गोल्ड चेन स्नैचिंग का खुलासा, 27 मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Delhi Crime News:  राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले पुलिस ने गोल्ड चेन स्नैचिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए एक कुख्यात अपराधी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलफर्जी नंबर प्लेटें और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 26 मार्च 2026 को थाना डाबड़ी क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला से गोल्ड चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई थी। महिला राम नवमी के मौके पर पूजा कार्यक्रम से घर लौट रही थीतभी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार बदमाश ने उनकी चेन झपट ली और फरार हो गया। इस संबंध में थाना डाबड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Also read: Delhi News: उत्तम नगर में डबल मर्डर का खुलासा, बेटे ने ही पिता और चाचा की ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

जांच के दौरान पुलिस टीम ने 25 किलोमीटर के दायरे में लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान करन शिवपुरी उर्फ कांची के रूप में हुईजिसे वसंत कुंज के मसूदपुर डेयरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई। बजाज पल्सर एनएस 200 मोटरसाइकिलफर्जी नंबर प्लेट और घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए। आरोपी करन शिवपुरी एक शातिर और कुख्यात अपराधी हैजो पहले से 27 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि लूटी गई चेन को आरोपी ने अपने साथी विपिन कुमार उर्फ बंटी के जरिए बेचा था। पुलिस ने विपिन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि चेन को महिपालपुर स्थित एक ज्वेलर को 1 लाख 18 हजार रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने आरोपी विपिन कुमार के कब्जे से 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैंजो लूटी गई चेन की रकम का हिस्सा है। मामले में फरार ज्वेलर की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

Ketan Agarwal: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उन्हें मारने की कथित साज़िश 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई हो सकती है।

दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर सीट विवाद ने लिया खूनी रूप, RPF की मौजूदगी में यात्री की हत्या

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योग एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान कुछ लोगों के साथ कहासुनी के बाद बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast