Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, सत्तू विक्रेता ने एक व्यक्ति की हत्या, फिर भीड़ ने लिया मौत का बदला

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, सत्तू विक्रेता ने एक व्यक्ति की हत्या, फिर भीड़ ने लिया मौत का बदला

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर-2 के पास मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सत्तू बेच रहे एक युवक ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर उसकी गर्दन काट दीजिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ही मौतें बेहद क्रूर तरीके से हुई हैंजिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की जानकारी के अनुसारसुबह करीब 10 बजे मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर-2 पर सत्तू बेच रहे युवक से ऑटो चालक ने कुछ कहाजिसे लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया। गुस्साए सत्तू विक्रेता ने अचानक चाकू निकालकर ऑटो चालक पर हमला बोल दिया और उसकी गर्दन से धड़ अलग कर दिया। मृतक की पहचान जोगबनी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 निवासी मोहम्मद मोइनुद्दीन के 36 वर्षीय पुत्र मो. नबी हुसैन के रूप में हुई है।

भीड़ ने आरोपी को उतारा मौत के घाट 

इस जघन्य घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने सत्तू दुकानदार आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल छा गया। गुस्साए लोगों ने सुभाष चौक के समीप सड़क जाम कर दिया और आगजनी भी की। 

भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी 

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी हैजबकि दूसरे युवक को  बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। 

पुलिस बल कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए है और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुटा है। स्थानीय प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। यह घटना फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड जैसे व्यस्त इलाके में छोटे-मोटे विवाद को लेकर बढ़ती हिंसा की ओर इशारा करती है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आगे की जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘सरकार फसल खरीद के नाम पर सिर्फ घोटाले करती है’ हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने अंबाला की अनाज मंडियों का दौरा किया और किसानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार फसल खरीद के नाम पर सिर्फ घोटाले करती है। इसी तरह गेहूं-सरसों खरीद के नाम पर एक और घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर एक के बाद एक अजीबो-गरीब शर्तें थोप रही है। कभी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, फिर गेट पास, उसके साथ बायोमेट्रिक, ट्रेक्टर नंबर, वेरिफिकेशन और गारंटर जैसी शर्तें थोपी जा रही हैं। और किसानों के साथ अपराधियो सा व्यवहार किया जा रहा है, कुल मिलाकर सरकार की कोशिश है कि किसानों को इसी में उलझाकर रखा जाए, ताकि उनकी फसल खरीदनी ही ना पड़े।  उन्होंने कहा कि जो बायोमेट्रिक का नियम है इसको हटवाकर रहेंगे।

Haryana News: सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर, दो लोगों की मौत, 4 घायल

Sonipat Road Accident: हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे 44 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast