Search KhabarFast

Press ESC to close

Bengal Election:'सांप पर भरोसा लेकिन उनपर नहीं...' ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना

Bengal Election:'सांप पर भरोसा लेकिन उनपर नहीं...' ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना

Mamta Banarjee Lashesh Out On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली में भाषण देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को असम के स्थानीय लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं था। इसलिए पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए बाहर से लोग लाए गए। ममता बनर्जी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश से 50,000 लोगों को ट्रेन में असम लाया गया। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राज में देश की कोई भी एजेंसी निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केसरिया पार्टी ने सभी एजेंसियों को अपना बना लिया है। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक सांप पर तो भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर कभी नहीं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी और भाजपा के बीच एक-दूसरे पर जुबानी हमला तेज हो गया है। 

भाजपा पर भरोसा नहीं- ममता बनर्जी 

रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मु्द्दे पर भी बोलीं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 90 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इन 90 लाख नामों में से 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम के हैं। उन्होंने असम के एनआरसी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी 19 लाख नाम लिस्ट से हटाए गए, जिनमें 13 लाख हिंदू और 6 लाख मुस्लिम थे। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा पर कभी विश्वास न करें। बता दें कि असम की 126 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था।

भाजपा का घोषणापत्र जारी 

भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे किए हैं। घोषणा पत्र में भाजपा ने सरकार बनने पर महिलाओं को 3000 रुपए हर महीने देने का वादा किया है। घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस की नीती रहेगी। बंगाल में 6 महीने के अंदर यूसीसी लागू करने का वादा मेनिफेस्टो के जरिए किया गया है। 45 दिन के अंदर सातवां वेतन आयोग लागू करना और भ्रष्टाचारियों को जेल को जेल भेजने का वादा भाजपा ने किया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

केरलम में SIR की वजह से कांग्रेस ने ढहाया लेफ्ट का किला, शशि थरूर ने किया बड़ा दावा

Shashi Tharoor On SIR: केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा है कि उनका मानना है कि केरलम में कांग्रेस एसआईआर की वजह से चुनाव जीत गई है। थरूर ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ने केरलम में कांग्रेस की जीत में अहम रोल निभाया।

तमिलनाडु में नई सरकार बनते ही सियासी खींचतान शुरू, VCK ने विजय पर उठाए सवाल

तमिलनाडु में नई सरकार बने अभी एक ही दिन हुआ है और राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अभिनेता से नेता बने Thalapathy Vijay की पार्टी टीवीके (TVK) और उसके सहयोगी दलों के बीच मतभेद सामने आने लगे हैं।

'जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकी खुद जवाबदेही...' पीएम मोदी की अपील के खिलाफ बरसे राहुल गांधी

Rahul On PM Modi Appeals: पीएम मोदी ने 10 मई यानी रविवार को को लोगो से बड़ी अपील की। अब पीएम मोदी की अपील के खिलाफ नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हुंकार भरी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast