Search KhabarFast

Press ESC to close

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया संकल्प पत्र, कहा- पूरे विश्व में बंगाल के कल्चर को प्रसिद्धि मिलेगी

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया संकल्प पत्र, कहा- पूरे विश्व में बंगाल के कल्चर को प्रसिद्धि मिलेगी

West Bengal chunav BJP Manifesto: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र बंगाल के हर तबके को निराशा से बाहर निकालने का एक मार्ग है। यह कई प्रकार की आशंकाओं से घिरे किसानों को बाहर निकलने का एक नया मार्ग दिखाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत की जो कल्पना हैउस रोड मैप को भी यह संकल्प पत्र बंगाल की जनता के सामने रखेगा। जनता भयभीत और निराश है। जनता मन से परिवर्तन चाहती है। आज हम बंगाल की विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के रूप में काम कर रहे हैं। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बंगाल की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हम एक वंदे मातरम संग्रहालय की कल्पना लेकर आए हैं। इसके माध्यम से पूरे विश्व में बंगाल के कल्चर को प्रसिद्धि मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम घुसपैठ पर निर्णायक प्रहार करेंगे। हमने तय किया है कि 45 दिन में ही भारत सरकार के गृह मंत्रालय को जितनी भूमि उपलब्ध करानी हैवह बंगाल सरकार द्वारा कराई जाएगी। 

बंगाल के रास्ते भारत से एक भी गाय की तस्करी न होअमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "भाजपा-शासित कई राज्यों ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी है। 6 महीने के भीतर, हम बंगाल में भी UCC लागू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरे राज्य में सभी नागरिकों पर कानूनों का एक ही, समान सेट लागू हो। हम न केवल घुसपैठियों के लिए बंगाल की सीमाओं को सील करेंगे बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि बंगाल के रास्ते भारत से एक भी गाय की तस्करी न हो। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: हरियाणा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, क्या दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान?

Aaj ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 अप्रैल को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसमें कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी दी गई है। अचानक बदलते मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी बेमेल! NCST रिपोर्ट बनी गले की फांस, अब लटकी गिरफ्तारी की तलवार

NCST Report Over Monalisa Marriage: महाकुंभ के दौरान वायरल हुए मोनालिसा और फरमान ने हाल ही में शादी रचाई थी। अब उनकी शादी ही सवालों के घेरे में हैं। वजह है राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग यानी NCST की रिपोर्ट। ये रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। अब फरमान पर गिरफ्तारी तलवार लटक गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast