Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: ड्यूटी के पहले ही दिन चली गई कपिल की जान, बस चालक पर दर्ज हुआ केस

Haryana News: ड्यूटी के पहले ही दिन चली गई कपिल की जान, बस चालक पर दर्ज हुआ केस

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के दिल्ली-रोहतक नेशनल हाइवे-9 पर स्थित रोहद टोल प्लाजा पर शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस की चपेट में आने से टोल कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। इस संबंध में रोडवेज बस चालक के खिलाफ आसौदा थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

मृतक की पहचान करीब 22 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। कपिल टोल के नजदीक लगते सांपला का रहने वाला था। वीरवार की रात करीब 12 बजे वह ड्यूटी पर आया था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद उसे अपने घर जाना था। इससे पहले ही सुबह करीब छह बजे हादसा हो गया। जानकारी के अनुसारहिसार डिपो की एक बस टोल क्रास कर रही थी। टोल शुल्क आदि के लिए कपिल दौड़कर बस के आगे से बूथ की ओर जाने लगा तो चपेट में आ गया और दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। आनन फानन में उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे से अन्य टोल कर्मियों व परिजनों में रोष पनप गया।

Also read: Haryana News: सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर, दो लोगों की मौत, 4 घायल

बस चालक पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरु

सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह हादसा टोल की लेन नंबर 11 पर हुआ है और इसके लिए रोडवेज बस चालक को जिम्मेदार ठहराया गया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट पर वायरल है। जिसमें में कपिल बस के आगे आता और टक्कर के बाद दूर जाकर गिरता नजर आ रहा है। चर्चा है कि ड्यूटी पर कपिल का पहला ही दिन था। पहले ही दिन हादसे में उसकी जान चली गई। बहरहालआसौदा थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई अमित की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather Alert: हरियाणा के 17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, अगले 3 घंटे में बदल सकता है मौसम

Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पदले के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान धूलभरी तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

Punjab News: पंजाब के जालंधर में RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, LPU के पास वारदात से सनसनी

Punjab News: पंजाब के जालंधर में आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के पास हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, सिमरनजीत सिंह अपनी कार से जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार और हथियार लॉ गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand News: मसूरी में भीषण जाम से हाहाकार, पहाड़ों पर ट्रैफिक सिस्टम चरमराया; घंटों फंसे रहे पर्यटक

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पर्यटन सीजन के बीच भारी भीड़ के चलते ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मसूरी में हालात ऐसे बन गए हैं कि सड़कें जाम से पूरी तरह ठप हो गईं और वाहन रेंगते हुए नजर आए। जानकारी के अनुसार, वीकेंड और गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी पहुंचे, जिसके चलते शहर के प्रवेश मार्गों से लेकर मुख्य बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast