Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: उत्तम नगर में डबल मर्डर का खुलासा, बेटे ने ही पिता और चाचा की ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

Delhi News: उत्तम नगर में डबल मर्डर का खुलासा, बेटे ने ही पिता और चाचा की ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दो लोगों की संदिग्ध मौत का मामला अब सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया है। दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला पुलिस ने इस डबल मर्डर केस का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक का बेटा ही निकला।

4 अप्रैल 2026 को मोहान गार्डन स्थित एक मकान से दो लोगों के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि कमरे में सामान बिखरा हुआ था और बीयर व शराब की बोतलें पड़ी थीं। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय देवेंद्र कुमार और उनके 48 वर्षीय भाई अमित के रूप में हुई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेजा गया, जहां रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों की मौत मारपीट के दौरान लगी अंदरूनी चोटों से हुई।

शराब पीने पर हुआ विवाद 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना वाली रात घर में शराब पीने के बाद विवाद हुआ था। मकान मालिक नरेश कुमार के मुताबिक, रात करीब साढ़े 11 बजे घर में झगड़े की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो मृतक का बेटा ईश्वर नशे की हालत में मिला, जिसे समझाकर वह वापस लौट गए। लेकिन कुछ ही देर बाद दोहरे हत्याकांड की खबर सामने आई।

Also read: Crime News: चबूतरे पर सिर पटक कर मां ने की 11 महीने के बेटे की हत्या, जानें क्या थी वजह

आरोपी ने कबूल किया जुर्म 

घटना के बाद आरोपी ईश्वर फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी थीं। लगातार प्रयासों के बाद 7 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी को मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान ईश्वर ने अपने पिता और चाचा पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। द्वारका जिला पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े हर तथ्य को सामने लाया जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

Ketan Agarwal: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उन्हें मारने की कथित साज़िश 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई हो सकती है।

दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर सीट विवाद ने लिया खूनी रूप, RPF की मौजूदगी में यात्री की हत्या

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योग एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान कुछ लोगों के साथ कहासुनी के बाद बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast