Search KhabarFast

Press ESC to close

Crime News: चबूतरे पर सिर पटक कर मां ने की 11 महीने के बेटे की हत्या, जानें क्या थी वजह

Crime News: चबूतरे पर सिर पटक कर मां ने की 11 महीने के बेटे की हत्या, जानें क्या थी वजह

Crime News: पुणे से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला ने अपने ही 11 महीने के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने बच्चे का सिर घर के सामने बने सीमेंट के चबूतरे पर कई बार पटका, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने बच्चे के शव को एक बैग में डालकर पास के खेत में बने कुएं में फेंक दिया।

मानसिक रूप से परेशान थी महिला 

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पूजा रवींद्र पवार पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। उसे डर था कि उसके बच्चे के रहने से उसकी दूसरी शादी में बाधा आ सकती है।  इसी सोच के चलते उसने यह भयावह कदम उठाया। पूजा अपने बेटे यश और परिवार के साथ कोंकण के मुरुड घूमने गई थी। यात्रा से लौटने के बाद बच्चा लगातार रो रहा था, जिससे महिला का मानसिक तनाव और बढ़ गया।

मां ने की सबूत मिटाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, पूजा ने बच्चे का सिर जोर से चबूतरे पर पटककर उसकी हत्या की। वारदात के बाद उसने खून के धब्बों को पानी से धोकर सबूत मिटाने की कोशिश की। इसके बाद उसने बच्चे के शव को कपड़ों के बैग में रखा, बैग में भारी पत्थर भरे और इसे कुएं में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।

पिता ने की पुलिस में शिकायत

मासूम के पिता रवींद्र अशोक पवार को जब बच्चे की अनुपस्थिति और संदिग्ध व्यवहार का संदेह हुआ, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मां से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पूजा रवींद्र पवार को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

लोग कर रहे न्याय की मांग 

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग इस मामले को सुनकर सकते में हैं और पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह भयावह घटना न केवल पुणे बल्कि पूरे राज्य में चिंताजनक स्थिति की चेतावनी देती है, जहां परिवारिक तनाव और मानसिक असंतुलन कभी-कभी जानलेवा रूप ले लेते हैं।

Also read: दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast