Search KhabarFast

Press ESC to close

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

Gang War News: अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब एक नया मामला कैलिफोर्निया से सामने आया है, जहां काका राणा नाम के शख्स की हत्या का दावा किया गया है। ये दावा रोहित गोदारा गैंग की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम किया गया। ये पोस्ट अरविंद गिल्ली राणा नाम की आईडी से शेयर की गई है। हालांकि, इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्ट में लगाया गया आरोप

इस पोस्ट में लिखा गया है कि कैलिफोर्निया के बेकरसफील्ड इलाके में काका राणा की हत्या करवाई गई है। पोस्ट करने वाले ने रोहित गोदारा को अपना बड़ा भाई बताया और दावा किया कि काका राणा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर था। सोशल मीडिया पोस्ट में काका राणा की हत्या की वजह भी बताई गई है। इसमें कहा गया है कि उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ाव ही उसकी मौत का कारण बना। पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे “गद्दार” और “मुखबिर” बताया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि वह राजनीतिक के लोगों के लिए काम करता है और दूसरों का इस्तेमाल करता है।

पोस्ट में दी गई धमकी 

पोस्ट में आगे धमकी दी गई है कि जिस तरह उसके साथियों को मारा गया है, उसी तरह लॉरेंस बिश्नोई को भी निशाना बनाया जाएगा। इस तरह के बयान से साफ है कि दोनों गैंग्स के बीच दुश्मनी और बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भी कैलिफोर्निया में गैंगस्टर भानु राणा की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उस पोस्ट में कहा गया था कि भानु उनके दुश्मनों के लिए काम कर रहा था।

मामला हुआ गंभीर 

वहीं, अब रोहित गोदारा गैंग की ओर से काका राणा की हत्या का दावा सामने आने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से यह साफ हो रहा है कि भारतीय गैंगस्टरों का नेटवर्क अब विदेशों तक फैल चुका है और वहां भी आपसी गैंगवार जारी है। फिलहाल, इन सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

Also read: Delhi Crime News: द्वारका में गोल्ड चेन स्नैचिंग का खुलासा, 27 मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महाराष्ट्र में फिर केतन जैसा हत्याकांड! शादी तय होने पर प्रेमिका ने तोड़ा रिश्ता, प्रेमी ने खाई में धकेलकर मार डाला

Maharashtra News:महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 23 वर्षीय युवती की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने गहरी खाई में धकेलकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, युवती की शादी तय हो चुकी थी और वह अपने प्रेमी से रिश्ता खत्म करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस घटना ने पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं

Delhi News: आस्था कुंज गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ाई

Aastha Kunj gang-rape case: साकेत अदालत ने गुरुवार को आस्था कुंज पार्क सामूहिक बलात्कार मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों, हेमंत, मुकेश और आसिफ को पीओसीएसओ (संभावित संपर्क आदेश) के तहत गिरफ्तार किया था। विशेष POCSO न्यायाधीश स्वाति शर्मा ने न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

Bihar News:सुपौल के करजाईन में बड़ी डकैती, घर में घुसे 10 अपराधी; 60 से 65 लाख के जेवर और नकदी लूटे

Bihar News:बिहार के सुपौल जिले के करजाईन इलाके में डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां करीब 10 अपराधियों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूट लिए। लूटे गए सामान की अनुमानित कीमत 60 से 65 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इतनी बड़ी रकम और आभूषणों की लूट से स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast