Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: ‘सरकार फसल खरीद के नाम पर सिर्फ घोटाले करती है’ हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: ‘सरकार फसल खरीद के नाम पर सिर्फ घोटाले करती है’ हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने अंबाला की अनाज मंडियों का दौरा किया और किसानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार फसल खरीद के नाम पर सिर्फ घोटाले करती है। इसी तरह गेहूं-सरसों खरीद के नाम पर एक और घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर एक के बाद एक अजीबो-गरीब शर्तें थोप रही है। कभी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशनफिर गेट पासउसके साथ बायोमेट्रिकट्रेक्टर नंबरवेरिफिकेशन और गारंटर जैसी शर्तें थोपी जा रही हैं। और किसानों के साथ अपराधियो सा व्यवहार किया जा रहा हैकुल मिलाकर सरकार की कोशिश है कि किसानों को इसी में उलझाकर रखा जाएताकि उनकी फसल खरीदनी ही ना पड़े।  उन्होंने कहा कि जो बायोमेट्रिक का नियम है इसको हटवाकर रहेंगे।

कृषि मंत्री के बयान पर कटाक्ष करते हुए हुड्डा ने कहा कि जब फसल पक जाती है तो बारिश से उसको नुकसान होता है लेकिन ये ऐसे बयान दे रहे है कि फसल को फायदा होगा गेहूं की आवक बढ़ जाएगी फिर तो जहां ओले पड़े है वहां और भी ज्यादा पैदावार होगी। हरियाणा में IAS पर मामला दर्ज करने का मामला सामने आया है जिसपर उन्होंने कहा कि सरकार ने जांच रुकवाने की कोशिश की थी क्योंकि इसमें अफसर इन्वॉल्व है।

डॉलर जब मजबूत होता है तो देश की साख गिरती है- हुड्डा 

ईरान इजराइल और अमेरिका का युद्ध विराम हो गया है जिसके बाद अब चीजें क्या सस्ती होंगी जिसपर हुड्डा ने कहा कि लोगों में विश्वास कायम रखना सरकार की जिम्मेदारी है। क्योंकि एक तरफ तो सरकार कहती है कि गैस की कोई कमी नहीं दूसरी और गैस के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद एक दम से गैस तेल के दाम बढ़ जायेंगे। उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले तो ये कहते थे कि डॉलर जब मजबूत होता है तो देश की साख गिरती है लेकिन अब देख लो डॉलर कहां पहुंच गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, सत्तू विक्रेता ने एक व्यक्ति की हत्या, फिर भीड़ ने लिया मौत का बदला

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर-2 के पास मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सत्तू बेच रहे एक युवक ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर उसकी गर्दन काट दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ही मौतें बेहद क्रूर तरीके से हुई हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Haryana News: सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर, दो लोगों की मौत, 4 घायल

Sonipat Road Accident: हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे 44 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast