Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: “हार से कोई फर्क नहीं पड़ता”, निकाय चुनाव में करारी हार पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Haryana: “हार से कोई फर्क नहीं पड़ता”, निकाय चुनाव में करारी हार पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Bhupendra Hooda On Haryana Nikay Chunav: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को नगर निकाय चुनाव में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। 10 नगर निगमों में से 9 पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है तो वहीं एक नगर निगम सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। ऐसे में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। अब इस परिणाम पर कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आजीब बयान सामने आया है। उन्होंने इस हार से कोई फर्क ना पड़ने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पहले भी निगम में भाजपा का ही दबदबा था। बता दें, हरियाणा में 10 नगर निगम और 32 अन्य निकाय शामिल हैं। इनमें से अधिकत्तर पर BJPको बड़ी जीत मिली है। वहीं कांग्रेस अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्या कहा?

नगर निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, 'अगर हम कोई मेयर सीट हार गए हैं तो झटका लग सकता है, लेकिन सीटें तो पहले से ही हमारे पास नहीं थीं। कांग्रेस को कहीं न कहीं फायदा जरूर हुआ होगा। हो सकता है कि कहीं हमारे पार्षद एक से बढ़कर दो हो गए हों।'इसके साथ ही उन्होंने कहा,'हमने चुनाव में कोई जोर नहीं लगाया। मैं चुनाव के दौरान प्रचार के लिए कहीं नहीं गया। मैं पंचायत या नगर निगम चुनाव के दौरान प्रचार करता ही नहीं हूं।'

मोहनलाल बडौली ने क्या कहा?

विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में मिली बड़ी जीत पर भाजपा गदगद है। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हरियाणा निकाय चुनाव और नगर निगम की मतगणना के बीच कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि अब विकास भी ट्रिपल होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बुरी हार से पता चलता है कि कांग्रेस अब अपने खात्मे की ओर अग्रसर है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष हुआ आक्रामक, प्रियंका गांधी और अखिलेश ने दिया बड़ा बयान

Education Minister Resigns: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रियंका, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी ने कहा कि आज 25 जुलाई 2026 वह दिन है जब हमारे लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है।

‘डरो मत!’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

Rahul Gandhi Statement: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इस पर राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।

UP Election 2027: मुरादाबाद में ओवैसी का बड़ा संदेश, बोले- बीजेपी को रोकने के लिए गठबंधन को तैयार

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast