Search KhabarFast

Press ESC to close

'पैरों तले जमीन खिसक गई...' रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर खान ने दिया बड़ा बयान

'पैरों तले जमीन खिसक गई...' रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर खान ने दिया बड़ा बयान

Khan Sir On Price Yadav Death:पटना स्थित फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग सेंटर पर नोटिस चस्पा किया गया है। पुलिस ने तीन स्टाफ को तलब किया है। शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के कोचिंग सेंटर खान ग्लोबल स्टडीज से मैनेजर कन्हैया सिंह के अलावा दो कर्मियों को पटना पुलिस ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। नेपाल में रोशन सर के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। इस मामले में फैजल खान ने बयान दिया है।

नेपाल में प्रिंस यादव की मौत के बाद इस पूरे मामले में जांच तेज हो गई है। प्रिंस यादव की लाश नेपाल के विराटनगर से सहरसा लाई गई है। प्रिंस यादव की जान कैसे गई ? इस मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मामले में अब तक पांच लोगों से पूछताछ हुई है।

खान सर ने क्या कहा  

वहीं, इस मामले में फैजल खान उर्फ खान सर का बयान सामने आया है। खान सर ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत में किसी साजिश की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से जांच कर आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की है। खान सर ने कहा कि किसी की साजिश भी हो सकती है। आखिर उनके साथ मौजूद 5 लोग कौन थे?    

Also read: Bihar News: बिहार के बेतिया-गोपालगंज महासेतु में बड़ी दरार, 9 इंच गैप से मचा हड़कंप, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

तीन लोगों को किया गया तलब  

दूसरी तरफ फैजल खान की कोचिंग सेंटर पर नोटिस चस्पा करके तीन आरोपियों को कदमकुआं थाने पर लाया गया। कोचिंग पर हमला, हंगामा और तोड़फोड़ के मामले में मैनेजर कन्हैया सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। बार-बार बुलाने और रिमांडर देने पर भी वे पुलिस थाने नहीं जा रहे थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, होमगार्ड जवान समेत दो महिलाओं की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के फतेहाबाद से टोहाना आ रही विशाल टूर एंड ट्रेवल की बस गांव अमानी व भोडी के बीच अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।

Haryana News: हरियाणा के टोहाना में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बस, 3 की मौत

Haryana News: हरियाणा के टोहाना में फ एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया और हादसे की जांच में जुट गई।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में खौफनाक वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या, शरीर पर चोट के निशान

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग की हरिजन बस्ती में सोमवार की सुबह एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। जहां राजन नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast