Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market:ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग, सेंसेक्स 1100 अंक बढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

Share Market:ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग, सेंसेक्स 1100 अंक बढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

Share Market: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते होने की खबर का असर अब दुनिया भर के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और भारतीय शेयर बाजार ने भी आज यानी 15 जून को जोरदार शुरुआत की है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1100 अंकों से ज्यादा बढ़ा है। जबकि निफ्टी में भी उछाल देखने को मिली है।  ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों ने निवेशकों का मनोबल बढ़ा दिया है।

सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के बीच आज यानी 15 जून को कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। सुबह करीब 9:17 बजे एनएसई सेंसेक्स 1,154.98 अंक यानी 1.53 फीसदी की तेजी के साथ 76,682.94 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं 9:18 बजे एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 341.30 अंक यानी 1.44 फीसदी चढ़कर 23,964.20 के सतर को छू गया। बाजार में शुरुआती घंटों से ही खरीदारी का माहौल देखने को मिला।

निवेशकों का भरोसा बढ़ा 

Also read: DSSSB ने खोला नौकरी का पिटारा, निकाली 1,979 पदों पर बंपर वैकेंसी; यहां देखें आवेदन की पूरी डिटेल


भारतीय शेयर बाजार के ब्रॉडर मार्केट्स में तेज उछाल देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के साथ ही हर तरफ खरीदारी का माहौल है, जिसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.3-1.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई के तमाम सेक्टोरल इंडेक्स पूरी तरह हरे निशान में व्यापार कर रहे हैं। सेंसेक्स, मिडकैप, स्मॉलकैप से लेकर बैंकिंग इंडेक्स तक में 1.3 फीसदी से लेकर 2 फीसदी से ज्यादा का तूफानी उछाल दर्ज किया जा रहा है, जो बाजार में निवेशकों के तगड़े भरोसे और चौतरफा हरियाली को दिखाता है।   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UPSC में बिना Prelims-Mains दिए मिलेगी सीधी भर्ती, 400+ अफसर पदों पर बड़ा मौका; यहां देखें पूरी डिटेल्स

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। UPSC ने 400 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन प्रक्रिया सीधे आवेदन और इंटरव्यू/अन्य प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी।

Gold-Silver Price: सोने की चमक बढ़ी, चांदी ने भी लगाई छलांग, देखें दोनों धातुओं के नए रेट

Gold-Silver Price Increse:15 जून 2026 को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की खबर के बाद डॉलर कमजोर हुआ, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 2 फीसदी उछल गया, जबकि चांदी में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast