Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी में आबकारी नीति में होगा बड़ा बदलाव, इस दिन से महंगी मिलेगी शराब!

यूपी में आबकारी नीति में होगा बड़ा बदलाव, इस दिन से महंगी मिलेगी शराब!

UP Excise Policy: उत्तर प्रदेश आबकारी नीति को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, 1 अप्रैल, 2026 से इस नई नीति को लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही शराब पीने वालों की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा। प्रस्तावित नीति के तहत अंग्रेजी शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लाइसेंस शुल्क में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का मसौदा तैयार कर मुख्यालय से लखनऊ भेज दिया गया है। इस प्रस्ताव को जनवरी महीने में मंजूरी मिल सकती है।

उपभोक्ताओं को होगा नुकसान

नई नीति में इस बार भी शराब की दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यानी मौजूदा लाइसेंसधारकों को राहत देते हुए टेंडर प्रक्रिया नहीं कराई जाएगी। इससे व्यापारियों को निरंतरता मिलेगी, लेकिन बढ़ी हुई लाइसेंस फीस का असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। विभाग का मानना है कि शुल्क बढ़ोतरी से राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

पिछले साल नहीं हुई थी बढ़ोतरी

दरअसल, पिछले साल लागू की गई आबकारी नीति में शराब की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, लेकिन इस बार हालात अलग हैं। लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव की वजह से शराब के दाम बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है। आबकारी विभाग की बैठकों में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई है। 

कितनी बढ़ेगी कीमत?

संभावना बताई जा रही है कि नई नीति लागू होने के बाद अंग्रेजी शराब के क्वार्टर की कीमत में 15 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं हाफ बोतल लगभग 50 रुपये और फुल बोतल 100 रुपये तक महंगी हो सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

देशभर में सेल ब्रॉडकास्ट सेवा अस्थायी रूप से बंद, अब नहीं आएंगे इमरजेंसी अलर्ट

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से जारी एक एडवाइजरी के बाद देशभर में सेल ब्रॉडकास्ट (CB) सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से बदलेगी तस्वीर, बढ़ेंगे रोजगार और घटेगा सफर का समय

देश की सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तेजी से विकास की नई कहानी लिख रहा है। करीब 1,350 किलोमीटर लंबा यह आधुनिक एक्सप्रेसवे दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा को आसान बनाने के साथ-साथ कई राज्यों की अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे रहा है।

अफवाह फैलने के बाद ट्रैक पर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Madhya Pradesh News:मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की झूठी अफवाह फैली और घबराकर ट्रैक पर उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ta
Khabar Fast