Search KhabarFast

Press ESC to close

'मैं खुद से दूर हो गई, इसलिए...', रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा; इमोशनल पोस्ट में छलका दर्द

'मैं खुद से दूर हो गई, इसलिए...', रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा; इमोशनल पोस्ट में छलका दर्द

Rhea Chakraborty Social Media Break: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए सोशल मीडिया से अस्थायी ब्रेक लेने का फैसला किया  दिया। अभिनेत्री ने लिखा कि हाल ही में वे खुद से थोड़ी दूर हो गई हैं और अब खुद से दोबारा जुड़ना चाहती हैं। इस पोस्ट में रिया काफी इमोशनल नजर आईं।

रिया चक्रवर्ती का पोस्ट

रिया ने अपने पोस्ट में लिखा 'हाल ही में मैं खुद को थोड़ा मिस कर रही हूं। लगातार शोर, स्क्रॉलिंग और हर समय कनेक्टेड रहने का दबाव... जितना मैंने सोचा था ये सब अब उससे ज्यादा भारी लगने लगा है। मैं बिना हर पल को कैप्चर करने की सोच के प्रेजेंट रहना चाहती हूं। मुझे शांति चाहिए। मुझे बस जीना मिस होता है।' उन्होंने आगे कहा 'इसलिए मैं कुछ समय के लिए पीछे हट रही हूं- धीरे चलने, गहरी सांस लेने और जो असली लगता है, उससे दोबारा जुड़ने के लिए। अभी पोस्ट किए गए पलों की बजाय जिए गए पलों को चुन रही हूं। जल्द मिलते हैं।' 

यह पोस्ट रिया के फैंस के लिए चौंकाने वाली रही, क्योंकि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि ये कोई स्थायी विदाई नहीं है, बल्कि खुद को फिर से खोजने के लिए लिया गया ब्रेक है। 

Also read: शेफाली बग्गा और अभिषेक मल्हान की शादी की चर्चा तेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील्स

सुशांत सिंह राजपूत संग रिलेशनशिप और विवाद

रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिलेशनशिप और बाद के विवादों के कारण लंबे समय तक सुर्खियों में रहीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय से ब्रेक लिया और अब सात साल बाद वापसी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ की घोषणा की, जिसमें अनिल कपूर, विजय वर्मा, नेहा धूपिया और ध्रुव सहगल जैसे कलाकार साथ नजर आएंगे। यह सीरीज हंसल मेहता द्वारा निर्देशित है। रिया की आखिरी फिल्म 2021 में अमिताभ बच्चन और एमरान हाशमी के साथ ‘चेहरा’ रिलीज हुई थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast