Search KhabarFast

Press ESC to close

शेफाली बग्गा और अभिषेक मल्हान की शादी की चर्चा तेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील्स

शेफाली बग्गा और अभिषेक मल्हान की शादी की चर्चा तेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील्स

Shefali Bagga  Marriage Rumors: शेफाली बग्गा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा चल रही है कि शेफाली जल्द ही मशहूर यूट्यूबर अभिषेक मल्हन उर्फ फुकरा इंसान से शादी कर सकती हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। पिछले कुछ समय से शेफाली और अभिषेक लगातार साथ में रील्स और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन वीडियोज में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसी वजह से फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

रील हुई वायरल

हाल ही में दोनों की एक रील काफी वायरल हुई, जिसमें अभिषेक रॉयल  चैलेंजर्स  बेंगलुरु की जर्सी पहनकर टीम को सपोर्ट करते नजर आए। इसके बाद शेफाली भी उसी टीम की जर्सी में आती हैं और अभिषेक के कंधे पर सिर रखकर मैच एंजॉय करती दिखाई देती हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “जब आपको एहसास हो कि कुंडली मैच कराने की जरूरत नहीं पड़ी।”

इसके अलावा दोनों ने “शीशा” गाने पर भी एक रील बनाई थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। हाल ही में अभिषेक मल्हान ने अपने नए इटेलियन बियर्ड लुक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। लगातार साथ दिखने और रोमांटिक अंदाज वाली रील्स के बाद फैंस यह मानने लगे हैं कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है।

युजवेंद्र चहल के साथ भी जुड़ चुका नाम 

हालांकि अब तक ना तो शेफाली बग्गा और ना ही अभिषेक मल्हान ने अपने रिश्ते या शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। इसलिए फिलहाल इन खबरों को केवल सोशल मीडिया चर्चाएं ही माना जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब शेफाली का नाम किसी के साथ जोड़ा गया हो। इससे पहले उनका नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ भी जुड़ चुका है। लेकिन उस समय शेफाली ने साफ कहा था कि वह किसी क्रिकेटर को डेट नहीं कर रहीं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने फर्जी खबरें फैलाने वालों की आलोचना करते हुए कहा था कि उनका और चहल का रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित है। फिलहाल फैंस अब शेफाली और अभिषेक की तरफ से किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Also read: तमिलनाडु की राजनीति में हलचल...विजय के CM बनने पर रजनीकांत ने पहली बार खुलकर की बात, बोले - मैं हैरान...

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast