Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी! 20 जिलों में लगेंगे रोजगार मेले, बिना फीस मिलेगा नौकरी का मौका

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी! 20 जिलों में लगेंगे रोजगार मेले, बिना फीस मिलेगा नौकरी का मौका

Haryana Job Fair 2026: हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के रोजगार विभाग की ओर से नवंबर 2026 में अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जाने का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया है। ये रोजगार मेले 11 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेंगे। इनमें 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन पास युवा निजी कंपनियों में नौकरी पाने के लिए हिस्सा ले सकेंगे।

इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आयु संबंधी अन्य शर्तें संबंधित कंपनी के नियमों के अनुसार लागू हो सकती हैं। खास बात यह है कि रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

किस जिले में कब लगेगा रोजगार मेला?

नवंबर महीने में हरियाणा के अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। संभावित कार्यक्रम के अनुसार जिलेवार तारीखें इस प्रकार हैं

* विभाग: रोजगार विभाग, हरियाणा सरकार

* रोजगार मेला: 11 से 20 नवंबर 2026

* योग्यता: 10वीं / 12वीं / ITI / डिप्लोमा / ग्रेजुएशन

* आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष (कंपनी के अनुसार)

* रजिस्ट्रेशन फीस: कोई फीस नहीं

* चयन प्रक्रिया: वॉक-इन इंटरव्यू

जिलेवार रोजगार मेला तारीख

* 11 नवंबर – करनाल

* 12 नवंबर – सिरसा (कालांवाली)

* 13 नवंबर – नारनौल / महेंद्रगढ़

* 16 नवंबर – जींद, कैथल

* 17 नवंबर – पंचकूला, गुरुग्राम, सिरसा

* 18 नवंबर – कुरुक्षेत्र, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी

* 19 नवंबर – यमुनानगर, झज्जर

* 20 नवंबर – फरीदाबाद, हिसार, रोहतक

अंबाला और पानीपत में नहीं लगेगा मेला

आपको बता दें कि अंबाला और पानीपत में नवंबर महीने में रोजगार मेला नहीं लगेगा। यह संभावित कार्यक्रम है। जाने से पहले अपने जिले का स्थान और समय जरूर कन्फर्म करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में एक साथ कई बड़े ऐलान, 52 लाख लोगों को 4470 करोड़; DA-DR में भी बढ़ोतरी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न 21 योजनाओं के तहत 52 लाख 2,183 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि जारी की। इस दौरान उन्होंने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त जारी करने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हर घर-हर गृहिणी योजना और दयालु योजना के लाभार्थियों को भी आर्थिक सहायता वितरित की।

Uttarakhand News: CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत उत्तराखण्डी सिनेमा और फिल्म जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं एवं तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast