Search KhabarFast

Press ESC to close

49 साल पहले जब मन्ना डे ने गाया पहला भोजपुरी गाना, बिहार में रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे सुजीत कुमार

49 साल पहले जब मन्ना डे ने गाया पहला भोजपुरी गाना, बिहार में रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे सुजीत कुमार

Manna Dey first Bhojpuri Song: मन्ना डे बॉलीवुड के वो जादुई सिंगर रहे हैं, जिन्होंने ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ और ‘जिंदगी कैसी है पहेली हाय’ जैसे अमर गानों को अपनी आवाज दी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के इस लेजेंड ने भोजपुरी में भी एक ऐसा रोमांटिक गीत गाया था, जिसने पूरे उत्तर भारत को हिला कर रख दिया था? हम बात कर रहे हैं सदाबहार भोजपुरी गीत ‘काशी हिले छपरा हिले बलिया हिले ला’ की, जिसे कई जगह ‘काशी हिले पटना हिले’ के नाम से भी जाना जाता है। यह गाना 1977 में आई भोजपुरी फिल्म ‘दंगल’ का है। फिल्म में इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुजीत कुमार पर फिल्माया गया था। यह गाना मन्ना डे का पहला और सबसे चर्चित भोजपुरी रोमांटिक गीत माना जाता है।

एक अदा पर हिल गया पूरा शहर

इस गीत के बोल प्रेम की ताकत को बेहद खूबसूरती से बयां करते हैं। गीत में प्रेमी अपनी प्रेमिका की चाल का वर्णन करते हुए कहता है कि उसकी एक अदा पर काशी, पटना, छपरा और बलिया जैसे बड़े-बड़े शहर हिल जाते हैं। गीत में काशी और पटना जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहरों का जिक्र इसे और भी खास और लोक से जुड़ा हुआ बनाता है।इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 49 साल बीत जाने के बाद भी यह गाना लोगों की जुबान पर है। केवल भोजपुरी सुनने वाले ही नहीं, बल्कि हिंदी भाषी लोगों के बीच भी यह गाना खूब पसंद किया गया। आज भी उत्तर प्रदेश और बिहार में शादी-ब्याह, बारात और किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह गाना बजते ही माहौल बन जाता है।

Also read: Mamta Kulkarni 90s hit songs: ‘मुझको राणा जी माफ करना’ से ‘कोई जाए तो ले आए’ तक...90s में ममता कुलकर्णी ने जिन गानों से मचाया धमाल, आज भी हैं सुपरहिट

सुजीत कुमार को बनाया बिहार में सुपरस्टार

इस गाने के बाद एक्टर सुजीत कुमार बिहार और यूपी में रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे। वैसे तो सुजीत कुमार ने बॉलीवुड में ‘आराधना’, ‘हाथी मेरे साथी’ और ‘शोले’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन भोजपुरी दर्शकों के बीच उन्हें असली पहचान ‘दंगल’ के इसी गाने से मिली।वहीं बात करें मन्ना डे की, तो उनके गानों की लिस्ट में ‘जिंदगी कैसी है पहेली’, ‘दिल का हाल सुने दिलवाला’, ‘आजा सनम मधुर चांदनी में’, ‘ए मेरी जोहरा जबीं’, ‘तू प्यार का सागर है’ और ‘एक चतुर नार कर के सिंगार’ जैसे अनगिनत नगमें शामिल हैं, लेकिन भोजपुरी में उनका यह गाना आज भी सदाबहार गीतों की लिस्ट में टॉप पर है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mamta Kulkarni 90s hit songs: ‘मुझको राणा जी माफ करना’ से ‘कोई जाए तो ले आए’ तक...90s में ममता कुलकर्णी ने जिन गानों से मचाया धमाल, आज भी हैं सुपरहिट

Mamta Kulkarni superhit songs: 'छत पे सोया था बहनोई, मैं तने समझ कर सो गई! मुझको राणा जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई!'... 1995 में रिलीज हुआ ये गाना तो आपको याद ही होगा, जिसने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया था। तो वहीं आज रिलीज के 31 साल बाद भी इस गाने का कोई मुकाबला नहीं किया जा सकता। 90 के दशक में आया ये गाना या यूं कहे कि सिर्फ यही गाने नहीं, कई ऐसे गाने है जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

Bigg Boss 20 में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बर्तन धोने को लेकर काजी-स्काउट में बहस, एक-दूसरे को दी गालियां

Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 के घर में फैमिली वीक के इमोशनल माहौल के बीच एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घर में बर्तन धोने की छोटी सी बात इतनी बढ़ गई कि मामला धक्का-मुक्की और गाली-गलौज तक पहुंच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast