Search KhabarFast

Press ESC to close

Hockey News: 'स्कोर कुछ भी हो, प्लान नहीं बदला', खिताबी जीत के बाद हरमनप्रीत ने खोला जीत का राज

Hockey News: 'स्कोर कुछ भी हो, प्लान नहीं बदला', खिताबी जीत के बाद हरमनप्रीत ने खोला जीत का राज

Hockey News: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर एशियाई हॉकी में अपना दबदबा साबित कर दिया है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। गुरुवार को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। इससे पहले भारतीय टीम 2011, 2016, 2018 (संयुक्त रूप से), 2023 और 2024 में यह ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।

हरमनप्रीत ने टीम के धैर्य और रणनीति की तारीफ की

खिताबी जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पूरी टीम के प्रदर्शन और धैर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य पूरे 60 मिनट तक अपने प्लान पर टिके रहना था, फिर चाहे मैच में स्कोरलाइन कुछ भी हो। हरमनप्रीत ने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में अपना फोकस बनाए रखा। खासकर आखिरी क्वार्टर में टीम ने धैर्य और शांत रहकर खेलने का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि मैच के हालात के अनुसार संयम बनाए रखना जरूरी था और पूरी टीम ने ऐसा करके दिखाया। आखिरी क्वार्टर में भारत ने शानदार गोल करते हुए जीत पक्की कर दी।

जापान ने शुरुआती बढ़त बनाई, दूसरे हाफ में भारत ने पलटा मैच

फाइनल मुकाबले में जापान ने भारत को शुरुआती झटका दिया। मैच के तीसरे मिनट में काज़ुमासा मात्सुमोतो ने शानदार बैकहैंड शॉट लगाकर जापान को 1-0 की बढ़त दिला दी। जापानी टीम ने पहले हाफ के अंत तक अपनी बढ़त कायम रखी। हालांकि, दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार वापसी की। मैच के 42वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर वेरिएशन पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।

इसके बाद 47वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। 52वें मिनट में जुगराज सिंह ने शानदार ड्रैग-फ्लिक के जरिए तीसरा गोल दागा। इसके ठीक एक मिनट बाद विवेक सागर प्रसाद ने गोल करके भारत की बढ़त 4-1 कर दी। इसके बाद जापान वापसी नहीं कर सका और भारत ने खिताब जीत लिया।

बिना हारे चैंपियन बना भारत

भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपना अभियान बिना कोई मैच गंवाए समाप्त किया। टीम ने कुल सात मुकाबलों में जीत दर्ज की। इस तरह भारत ने 2023 और 2024 के बाद 2026 में भी खिताब जीतकर लगातार तीसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। दूसरी ओर, जापान को तीसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले जापानी टीम 2013 और 2021 में भी उपविजेता रही थी।

मंदीप सिंह ने दर्शकों का जताया आभार

खिताबी जीत के बाद भारतीय फॉरवर्ड मंदीप सिंह ने लगातार गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन भारत का दूसरा हाफ शानदार रहा। मंदीप ने मोहाली में मुकाबला देखने पहुंचे दर्शकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार इतने बड़े स्तर पर दर्शकों की मौजूदगी देखने को मिली, जो खिलाड़ियों के लिए बेहद खास अनुभव रहा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2027: धोनी की CSK में आया इंग्लैंड का तूफानी ऑलराउंडर, SRH के साथ हुआ 4 खिलाड़ियों का ट्रेड

IPL 2027 Trade: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपनी टीमों में बड़ा बदलाव किया है। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच चार खिलाड़ियों का ट्रेड पूरा हो गया है। इस ट्रेड के तहत इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनेंगे। वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल होंगे।

क्रिकेट मैदान पर दर्द से कराहता रहा खिलाड़ी, लाना पड़ा स्ट्रेचर;खेल के दौरान महौल हुआ भावुक

Bangladesh Player Injured:बांग्लादेश और वेस्टइंडिज के बीच इस वक्त टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भावुक पल देखने को मिला। बांग्लादेश का एक खिलाड़ी घायल हो गया। जिसे स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast