Mohammed Rafi Romantic Songs: हम हिंदी सिनेमा की बात करें और उसके सदाबहार गीतों को भूल जाएं, ऐसा कैसे हो सकता है। अब अगर सदाबहार गीतों को याद किया जाएं तो मोहम्मद रफी, किशोर कुमार या लता मंगेशकर का जिक्र न हो, ऐसा शायद ही मुमकिन है। उन गीतों में अक्सर मोहब्बत के कई रंग देखने को मिलते है, जब प्रेमी अपनी रूठी हुई प्रेमिका को मनाने की कोशिश करता है। प्यार का इजहार करता है। उसकी खूबसूरती की तारीफ करता है। कई बार इन्हीं भावनाओं को एक खूबसूरत गीत में पिरोया जाता है, जिसे सुन आप अपने प्रेमी के साथ एक अलग ही दुनिया के सपने संजोने लगते है। प्यार-मोहब्बत के रंग में रंगने के लिए मोहम्मद रफी की आवाज ही सुकून दे जाती है। एक ऐसा ही नगमा है, जिसे उनकी आवाज में बुना गया है।
एक ऐसा नगमा, जो आज के Gen-z के दादा-दादी, नाना-नानी का पसंदीदा गानों में से एक हुआ करता था और आज भी ये गीत लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। मोहम्मद रफी की मखमली आवाज का ये गाना 'हुस्न वाले तेरा जवाब नहीं', लगभग 65 साल पहले रिलीज हुआ था। इस गाने ने रिलीज होते ही प्यार को जाहिर करने का एक नया नजरिया दिया, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया।
https://youtu.be/dpHdhlzBLWg?si=M9uO_9VedR1BYilE
मोहम्मद रफी का गाना 'हुस्न वाले तेरा जवाब नहीं'
बता दें, 'हुस्न वाले तेरा जवाब नहीं' साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'घराना' का गाना है। इस फिल्म में राजेंद्र कुमार और आशा पारेख अहम भूमिकाओं में थे। जबकि फिल्म का निर्देशन एस.एस. वासन ने किया था। अब अगर इस गाने की बात करें तो मोहम्मद रफी की आवाज में गाया ये गाना शकील बदायूंनी ने लिखा था। इसका संगीत रवि ने तैयार किया था। इस गीत की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका की खूबसूरती की तुलना प्रकृति, चांदनी और बहारों से करता है। इस दौरान प्रेमिका अपने प्रेमी से रूठी हुई थी, जिसे मनाने के लिए प्रेमी शायराना अंदाज का सहारा लेता है। इस अंदाज ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई।
इस गाने ने जीता फिल्मफेयर पुरस्कार
तो वहीं, दूसरी तरफ इस गाने ने सिर्फ लोगों के दिलों को नहं छुआ, बल्कि फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता। इस गाने के बोल के लिए शकील बदायुनी को 9वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (1962) में “बेस्ट लिरिसिस्ट” का पुरस्कार मिला। जबकि इसी गीत के लिए मोहम्मद रफी को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी में नामांकन मिला था। इसके अलावा संगीतकार रवि को फिल्म के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
Also read: 49 साल पहले जब मन्ना डे ने गाया पहला भोजपुरी गाना, बिहार में रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे सुजीत कुमार