Search KhabarFast

Press ESC to close

'उम्मीद है मौैसम का आनंद ले रहे होंगे' प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान सीजेआई की टिप्पणी

'उम्मीद है मौैसम का आनंद ले रहे होंगे' प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान सीजेआई की टिप्पणी

SC Hearing On Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर शुक्रवार यानी 5 अक्टूबर को सुनवाई हुई। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है।

प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उम्मीद है कि आप दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे। सीजेआई ने कहा कि बारिश होने की वजह से वायु प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ है।  

क्या पराली की वजह से बढ़ रहा प्रदूषण  

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील अपराजिता सिंह ने कहा कि 5 नवंबर को प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान लगभग 14 फीसदी था। उन्होंने कहा कि दिल्ली पहले से ही प्रदूषण से हालत खराब है।  उन्होंने कहा कि ट्रासपोर्ट के कारण भी दिल्ली में प्रदूषण है। इसलिए स्थानीय स्तर पर होने वाले प्रदूषण और पराली जलाने को भी कम करने की जरूरत है। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि यह वह समय है जो किसान अगली फसल लगाते हैं। ऐसे में पराली जलाने की घटनाएं अब तक रुक जानी चाहिए थी।  

सीजेआई ने क्या कहा

सीजेआई ने कहा कि परली को लेकर लगातार बयान दिए जाते हैं लेकिन, किसानों के बीच जागरुकता फैलाने की आवश्यकता है। किसानों को यह समझना होगा कि पराली जलाने के बजाए अपने पास रखें, उन्हें आर्थिक फायदा होगा। सीजेआई ने कहा कि कुछ किसान इसके लिए तैयार नहीं होंगे और उन्हें समझाने में वक्त लगेगा। सीजेआई ने कहा कि संपन्न वर्ग और उनकी गाड़ियों से होने वाले वायु प्रदूषण को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं।              

Also read: PF खाते में नाम-जन्मतिथि गलत है? घर बैठे 5 मिनट में करें सुधार, जानें EPFO का नया आसान तरीका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

10 साल की तैयारी आखिरकार रंग लाई...Venu Sawtani ने पार की UPSC मेंस की बाधा, रिजल्ट देखते ही छलक पड़े आंसू

Venu Sawtani: UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट रिलीज कर दिया गया है। यह वही समय होता है, जब हजारों अभ्यर्थियों को उनकी मेहनत का फल का इंतजार होता है। लेकिन दूसरी तरफ ये पल किसी को निराश भी कर सकती है। हालांकि, UPSC का रिजल्ट घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर एक अभ्यर्थी वेणु सावतानी का एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 10 साल की तैयारी के बाद उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला है।

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौत; PM मोदी ने जताया दुख

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast