Bangladesh Player Injured:बांग्लादेश और वेस्टइंडिज के बीच इस वक्त टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भावुक पल देखने को मिला। बांग्लादेश का एक खिलाड़ी घायल हो गया। जिसे स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा।
दरअसल, बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम फील्डिंग के दौरान घायल हो गए। टखने में चोट लगने की वजह के दौरान कराहते हुए गिर पड़े। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से बाहर ले जाना पड़ा।
फील्डिंग के दौरान हुआ हादसा
यह हादसा वेस्टइंडिज की पहली पारी के 78वें स्थान ओवर में हुई। दरअसल मेहदी हसन मिराज की गेंद पर आमिर जंगू ने फाइन लेग की तरफ शॉट खेला। इस दौरान स्लिप में तैनात शादमान इस्लाम गेंद के पीछे दौड़े लेकिन, उसे उठाने की कोशिश में उनके टखने में चोट लग गई। चोट लगने के बाद वह मैदान पर कराहते नजर आए। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। वही, बताया जा रहा है कि आउटफील्ड पर ओस की वजह से उनका पैर फिसल गया।
स्कैन के लिए पहुंचे अस्पताल
शादमान इस्लाम की चोट कितना घातक है कि वह अगले मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। शादमान को स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। अगर वह मैच से बाहर आते हैं तो बांग्लादेश को बाकी मुकाबले केवल 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा सकता है। अब बांग्लादेश की नजर शादमान इस्लाम की चोट से जुड़ी मेडिकल अपडेट पर रहेगी। उनकी उपलब्धा का असर टीम की आगे की रणनीति पर पड़ सकता है।
Also read: एशिया कप में भारत की नई ब्रिगेड तैयार, वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत