Pakistan Accident News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाकपट्टन के पास देपालपुर रोड पर एक पैसेंजर बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए।
रेस्क्यू 1122 ने की पुष्टि
हादसे की जानकारी देते हुए रेस्क्यू 1122 ने कन्फर्म किया कि 11 लोगों की जान गई है। विभाग के मुताबिक, 8 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं, जबकि 25 घायलों को पाकपट्टन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बस मुल्तान से कसूर जा रही थी, तभी उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि इमरजेंसी टीमों को मलबा हटाने और गाड़ियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए 3 घंटे तक क्रेन और भारी मशीनरी का इस्तेमाल करना पड़ा।
Also read: US स्टॉक मार्केट ने मनाया ट्रंप के हार का असली जश्न, जानिए क्या रहीं बड़ी वजह
पंजाब में सड़क हादसों का डरावना आंकड़ा
ये हादसा पाकिस्तान में रोड सेफ्टी की खस्ता हालत को उजागर करता है। सरकारी डेटा के मुताबिक, अकेले अक्टूबर महीने में पंजाब प्रांत में 44,797 सड़क हादसे हुए, जिनमें 464 लोगों की मौत हुई और 23,543 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें से करीब 75% हादसे मोटरसाइकिल से जुड़े थे।रेस्क्यू 1122 की मंथली रिव्यू मीटिंग में बताया गया कि अक्टूबर में विभाग ने कुल 2,31,056 इमरजेंसी पर रिस्पॉन्स दिया और 2,33,210 जानें बचाईं।जिले-वार आंकड़ों में सबसे ज्यादा हादसे लाहौर में हुए - 7,874 एक्सीडेंट। इसके बाद मुल्तान में 2,838, फैसलाबाद में 2,615, गुजरांवाला में 2,092 और शेखपुरा में 1,714 सड़क हादसे दर्ज किए गए।