Search KhabarFast

Press ESC to close

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Sapna Choudhary Divorce:  हरियाणवी सिंगर-डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी-शुदा जिंदगी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें अपने पति वीर साहू के साथ शादी में वो प्यार महसूस नहीं हुआ, जो होना चाहिए था। इसके अलावा उन्होंने अपनी कलाई  पर पति वीर साहू के नाम का टैटू बनवाया, जिसे अह हटाने का फैसला किया है। जिस वजह से उनके तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

शादी को लेकर दिया शॉकिंग बयान

सपना चौधरी ने हाल ही में कर्ली टेल्स को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी शादी साल 2020 में वीर साहू से हुई थी, जिस अब छह साल हो चुके। इस शादी से उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम पोरस और शाहबीर हैं। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि उन्हें शादी में प्यार फील हुआ या नहीं, तो उन्होंने कहा 'प्यार वो होता है जो आत्मा छू जाए... मुझे वैसा प्यार सिर्फ मां से मिला।' उन्होंने आगे कहा कि पति के लिए उन्हें वो प्यार महसूस नहीं होता, लेकिन फिर भी रिश्ता निभा रही हूं और शादी अच्छे से चल रही है। उन्होंने बताया कि दोनों अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभा रहे हैं।

टैटू हटाने का फैसला

इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान जब पति के नाम 'वीर' वाले कलाई के टैटू का जिक्र हुआ, तो सपना ने बड़ी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने इसे हटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा 'अभी मुझेये सारे टैटू हटवाने हैं...शूटिंग के दौरान मुंह से ज्यादा टैटू के मेकअप में वक्त लगता है। मुझे आगे और काम करना है, एक्टिंग पर ध्यान देना है। बहुत सारे किरदार प्ले करने होते हैं, जिसमें टैटू रुकावट बनता है, तो मैं इस रुकावट को हटाना चाहती हूं।' 

सपना के इन जवाबों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। जिस वजह से उनके तलाक और रिश्ते में खटास की अफवाहें तेज हो गई हैं। हालांकि, सपना चौधरी और वीर साहू की तरफ से उनके तलाक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Also read: 'मैं खुद से दूर हो गई, इसलिए...', रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा; इमोशनल पोस्ट में छलका दर्द

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: सलमान खान के सामने आम्रपाली का हंगामा, गुल्लू-कनिका से हुई तीखी बहस

Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, घर का माहौल और ज्यादा गर्म होता जा रहा है। मेकर्स भी ऐसे-ऐसे टास्क ले आ रहे हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स आपस में टकरा ही जाते हैं।

Qazi Touqeer: काजी तौकीर की निकल पड़ी लॉटरी! रोहित शेट्टी के बाद सलमान खान हुए मेहरबान, बिग बॉस के घर में मिला किस्मत चमका देने वाला ऑफर

Qazi Touqeer Song Offer: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। इस एपिसोड में काजी तौकीर की बहुत बड़ी लॉटरी लग गई है। ये तो हर कोई जानता है कि काजी तौकीर को गाना गाने का कितना शौक है। वह अक्सर शो में अपने इस हुनर का प्रदर्शन करते रहते है। उनकी आवाज का जादू तो फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पर भी चल चुका है, जब कुछ समय पर पहले उन्होंने सलमान खान की जगह वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट किया था।

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की शादी टूटी, तलाक की अर्जी में खोला बड़ा राज

Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह पति वीर साहू से तलाक ले रही हैं और इसकी अर्जी भी कोर्ट में दायर कर दी है। शादी के 6 साल बाद दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।हाल ही में एक इंटरव्यू में सपना ने अपने तलाक पर खुलकर बात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast