Search KhabarFast

Press ESC to close

प्रतीक बब्बर ने प्रिया बनर्जी से रचाई शादी, परिवार को इनवाइट नहीं करने पर भाई आर्य ने उठाए सवाल

प्रतीक बब्बर ने प्रिया बनर्जी से रचाई शादी, परिवार को इनवाइट नहीं करने पर भाई आर्य ने उठाए सवाल

Prateik Babbar Wedding: वेलेंटाइन डे सभी के लिए खास था। इस मौके को और भी खास बनाने के लिए अभिनेता प्रतीक बब्बर ने 14फरवरी को प्रिया बनर्जी से शादी कर ली हैं। उन्होंने अपनी शादी के लिए अपनी दिवंगत मां और फेमस अभिनेत्री स्मिता पाटिल का घर चुना। लेकिन हैरानी की बात है कि इस शादी में प्रतीक के पिता राज बब्बर शामिल नहीं हुए। उन्होंने अपनी शादी में बब्बर परिवार के किसी भी सदस्य को न्योता ही नहीं दिया। जिस पर अब उनके सौतेले भाई आर्य बब्बर की टिप्पणी सामने आई हैं। उनका कहना है कि कोई प्रतीक को भड़का रहा है। उसे परिवार से दूर करने की कोशिश कर रहा है।

सौतेले भाई आर्य ने दी प्रतिक्रिया

आर्य बब्बर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उनका प्रतीक के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। लेकिन अब कुछ बदलता नजर आ रहा है। उनकी शादी पर सवाल उठाते हुए आर्य ने कहा कि प्रतीक ने दूसरी शादी की, लेकिन अपने पिता को शादी में क्यों नहीं बुलाया? उन्होंने बब्बर परिवार के किसी भी सदस्य को शादी में आने का इन्विटेशन ही नहीं दिया।

बता दें, प्रतीक की प्रिया से दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने सान्या सागर से शादी की थी। लेकिन साल 2023में उनका तलाक हो गया था।

स्मिता पाटिल के घर में रचाई शादी

14फरवरी को प्रतीक और प्रिया शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ये शादी उन्होंने स्मिता पाटिल के बांद्रा स्थित घर में की। ये घर स्मिता ने ही खरीदा था। इसलिए इस घर से उनका पूराना नाता है। अपनी शादी पर बात करते हुए प्रतीक ने कहा कि वे 'घर की शादी' चाहते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी मां के घर को चुना। 

गौरतलब है कि स्मिता पाटिल के साथ रिश्ते में आने से पहले से ही राज बब्बर शादीशुदा थे। उनकी शादी नादिरा बब्बर से हुई थी। उस शादी से उनके दो बच्चे हैं। बेटी का नाम जूही बब्बर और बेटे का नाम आर्य बब्बर हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

डॉन 3 विवाद पहुंचा कोर्ट , रणवीर-फरहान मामले में FWICE पर कानूनी कार्रवाई

फिल्म डॉन 3 को लेकर बॉलीवुड में शुरू हुआ विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। यह मामला अभिनेता रणवीर सिंह, निर्देशक-निर्माता फरहान अख्तर और फिल्म इंडस्ट्री की दो बड़ी संस्थाओं FWICE और IMPPA से जुड़ा हुआ है।

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast