Search KhabarFast

Press ESC to close

चुनाव आयोग ने जारी किया उत्तर प्रदेश का वोटर ड्राफ्ट लिस्ट, जानें कितनी बढ़ी महिला और पुरुष मतदाता की संख्या

चुनाव आयोग ने जारी किया उत्तर प्रदेश का वोटर ड्राफ्ट लिस्ट, जानें कितनी बढ़ी महिला और पुरुष मतदाता की संख्या

Uttar Pradesh Voter Draft List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कराई जा रही एसएसआर यानी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत शुरुआती ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दिया गया है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में दर्शाया गया है कि राज्य में 18 लाख 84 हजार वोटर बढ़े हैं।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कुल 13 करोड़ 58 लाख 905 मतदाता के नाम शामिल है। जिनमें 7, 38,58,000 पुरुष और 6,20,06,353 महिला वोटर हैं। वहीं, 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 11 लाख 83 हजार 352 हैं।

नाम जुड़वाने को मिलेगा मौका

हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद लोगों को अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवाने का मौका मिलेगा। यानी की यह फाइनल वोटर लिस्ट नहीं है। लोगों अपने दर्ज कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसबर तक का समय दिया जाएगा। वहीं, दर्ज आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

अंतिम सूची में कितने वोटर दर्ज थे

10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में लगभग 13, 39,84,792 वोटरे थे। जिसमें 7,30,71,061 पुरुष और 6,09,09,525 महिला वोटर थीं। उस सूची में 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 17,63,360 थी। वहीं, नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कुल वोटरों की संख्या 18.84 लाख बढ़ी है। यानी की जेंडर रेशियों 834 से बढ़कर 840 हो गया है।   

Also read: UP News: उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, 12 घायल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरे पकड़ेंगे गाड़ी का नंबर; सरकार का बड़ा फैसला

Haryana News: हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने नई तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। अब प्रदेशभर में वाहनों की निगरानी कैमरों के जरिए की जाएगी। इसके तहत पेट्रोल पंपों पर 1500 ANPR कैमरे लगाए जाएंगे।

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी के साथ कोहरे का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 17 से 20 नवंबर तक कई जिलों में सुबह और रात के समय कोहरा छाया रह सकता है। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast