Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में बड़ा हादसा!, विवेक विहार में गिरी मकान की छत, 6 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली में बड़ा हादसा!, विवेक विहार में गिरी मकान की छत, 6 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi News: राजधानी दिल्ली से मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। विवेक विहार इलाके में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 6 लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और चीख-पुकार मच गई।

10:13 बजे फायर विभाग को मिली कॉल

फायर डिपार्टमेंट को सुबह करीब 10:13 बजे इस हादसे की सूचना दी गई। कॉल मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ रेस्क्यू टीमें भी पहुंच गई हैं। मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। दबे हुए लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने की कोशिश हो रही है।अभी ये साफ नहीं है कि छत गिरने की वजह क्या थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि हादसा क्यों हुआ। जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे तेज आवाज सुनाई दी। देखा तो फेज-2 का एक मकान पूरी तरह ढह गया था। चारों तरफ धूल का गुबार और चीख-पुकार मच गई।लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को कॉल किया। मदद का इंतजार किए बिना स्थानीय लोगों ने खुद ही मलबा हटाना शुरू कर दिया। समय रहते दबे लोगों को बाहर निकाल लिया गया।बताया जा रहा है कि हादसाग्रस्त मकान करीब ढाई मंजिला था, जिसका ऊपर का हिस्सा पूरी तरह ढह गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'अकवान' तूफान का खतरा बढ़ा! जानिए कहां, कितनी स्पीड से टकराएगा तट से, IMD ने जारी की चेतावनी

Cyclone Akvan Alert : बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन अब तेज होकर चक्रवाती तूफान 'अकवान' में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक यह तूफान 17 नवंबर तक और ज्यादा ताकतवर होकर सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म बन सकता है।

दिल्ली से कानपुर 1 घंटे 45 मिनट में, लखनऊ से सिर्फ 27 मिनट का सफर; यूपी में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की तैयारी तेज

Delhi-Varanasi-Kanpur Bullet Train Corridor:देश में हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है। इसके नॉर्थ कॉरिडोर का पहला चरण दिल्ली से वाराणसी तक बनाया जाएगा। इस रूट में आगरा, लखनऊ, अयोध्या और कानपुर जैसे प्रमुख शहर शामिल होंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बुलेट ट्रेन शुरू होने

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast