Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली से कानपुर 1 घंटे 45 मिनट में, लखनऊ से सिर्फ 27 मिनट का सफर; यूपी में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की तैयारी तेज

दिल्ली से कानपुर 1 घंटे 45 मिनट में, लखनऊ से सिर्फ 27 मिनट का सफर; यूपी में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की तैयारी तेज

Delhi-Varanasi-Kanpur Bullet Train Corridor:देश में हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है। इसके नॉर्थ कॉरिडोर का पहला चरण दिल्ली से वाराणसी तक बनाया जाएगा। इस रूट में आगरा, लखनऊ, अयोध्या और कानपुर जैसे प्रमुख शहर शामिल होंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली से कानपुर का सफर महज 1 घंटा 45 मिनट में पूरा हो सकेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना से उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। प्रस्तावित रूट पर दिल्ली से कानपुर पहुंचने में 1 घंटा 45 मिनट, लखनऊ से कानपुर पहुंचने में सिर्फ 27 मिनट और कानपुर से प्रयागराज जाने में 1 घंटा 15 मिनट लगेंगे। दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को आगे बिहार के पटना, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और असम के गुवाहाटी तक बढ़ाने की योजना है। इससे उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के बीच तेज रेल कनेक्टिविटी विकसित करने में मदद मिलेगी।

कानपुर में 16 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

रेल मंत्री ने सोमवार को कानपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली डेली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कानपुर में चल रही रेलवे परियोजनाओं की भी जानकारी सामने आई। शहर में अनवरगंज से मंधना के बीच करीब 16 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रेलवे कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस परियोजना की लागत लगभग 1,115 करोड़ रुपये है और इसकी डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है।

ट्रैफिक से लोगों को मिलेगी राहत

इस एलिवेटेड ट्रैक के बनने से 18 से अधिक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों की आवाजाही के कारण सड़क यातायात प्रभावित नहीं होगा। इससे कानपुर की करीब 50 लाख आबादी को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना के लिए लगभग 92 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। मंधना स्टेशन को भी बड़े टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो कानपुर सेंट्रल के लिए आनंद विहार स्टेशन जैसी भूमिका निभाएगा।
 

Also read: ठंड में फोन की बैटरी जल्दी डाउन हो जाती है? ये है असली वजह, जानें बचाने का तरीका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में बड़ा हादसा!, विवेक विहार में गिरी मकान की छत, 6 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi News: राजधानी दिल्ली से मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। विवेक विहार इलाके में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 6 लोग मलबे के नीचे दब गए हैं।

Delhi News: दिल्ली में अब आम लोग भी देख सकेंगे 'शीश महल', जानें कब और कैसे मिलेगी एंट्री

Delhi News: दिल्ली सरकार ने विवादित सिविल लाइंस घर, "शीश महल" को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने के अपने पहले के प्लान को पलट दिया है। इसके बजाय, यह ऐलान किया गया है कि इस बड़े कॉम्प्लेक्स को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा ताकि लोग इसकी कथित फिजूलखर्ची को खुद देख सकें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast