IPL 2027 : IPL 2027 से पहले एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन नहीं खेलेंगे। वे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए पिछले कुछ सीजन से खेल रहे थे। अभिषेक शर्मा के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी काफी फेमस थी, लेकिन अब ये जोड़ी नजर नहीं आएगी। हेड ने खुद ही IPL न खेलने का फैसला लिया है।
वर्कलोड के कारण लिया फैसला
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL में ओपनिंग करने वाले ट्रेविस हेड अगले साल इस सबसे बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए अपना वर्कलोड कम करने के लिए हेड ने ये फैसला लिया है।IPL 2027 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी करने की आज यानी मंगलवार 17 नवंबर आखिरी तारीख है। इससे पहले ही ये खबर सामने आ गई है। यानी अब ट्रेविस हेड रिलीज हो सकते हैं, साथ ही वे दिसंबर में होने वाली नीलामी में भी शामिल नहीं होंगे।
हेड SRH के लिए 14 करोड़ रुपये में खेल रहे थे
सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड के बाहर होने से नुकसान तो होगा, लेकिन टीम को उनके रिलीज होने से काफी पैसे भी मिलेंगे। SRH ने हेड को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जो अब उनके रिलीज होने के बाद टीम के पास वापस आ जाएंगे। इससे टीम किसी और बड़े ओपनर पर दांव लगा पाएगी। उनके अलावा भी टीम जिन प्लेयर्स को रिलीज करेगी, उससे भी टीम का पर्स बढ़ जाएगा।
Also read: IND vs NZ: हाथ में फ्रैक्चर, भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे सेंटनर; न्यूजीलैंड में इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
ऐसा रहेगा अगले साल ऑस्ट्रेलियाई टीम का शेड्यूल
अगले साल IPL से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आएगी। उस दौरान पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। IPL मार्च के आखिर से लेकर मई तक चलेगा। जून में ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। इसमें कौन सी दो टीमें होंगी, ये तय नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दावेदारी पेश कर रही है।जून-जुलाई में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ जून से लेकर अगस्त तक एशेज सीरीज खेलनी है। वहीं अगले साल के आखिर में यानी अक्टूबर से लेकर नवंबर तक वनडे विश्व कप 2027 का भी आयोजन किया जाना है।