Search KhabarFast

Press ESC to close

Gopashtami 2026: आज गोपाष्टमी पर ऐसे करें गौ माता की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पौराणिक कथा

Gopashtami 2026: आज गोपाष्टमी पर ऐसे करें गौ माता की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पौराणिक कथा

Gopashtami Puja: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण का गायों के प्रति प्रेम को दर्शाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराने के लिए वन में लेकर गए थे। इसलिए इस दिन को गौ माता और श्रीकृष्ण की गौचारण लीला के रूप में मनाया जाता है, जिसे गोपाष्टमी कहते है। इस दौरान गौ माता और उनके बछड़े की पूजा और सेवा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, गोपाष्टमी का पर्व आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को मनाया जा रहा है। ऐसे में चलिए इस दिन के महत्व के बारे में जानते है।

गोपाष्टमी की तिथि

हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 17 नवंबर को सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर हो चुकी है। जिसका समापन 18 नवंबर को सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के महत्व देते हुए आज 17 नवंबर को ही गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

गोपाष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

सुबह पूजा मुहूर्त - सुबह 06:45 से 10:30 बजे तक
अभिजित मुहूर्त - सुबह 11:41 से दोपहर 12:33 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त (शाम की पूजा) - शाम 05:27 से 05:53 बजे तक

Also read: Horoscope Today 17 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

गोपाष्टमी क्यों मनाई जाती है?

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण अपने बाल रूप के दौरान कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन गायों और उनके बछड़ों को चराने ले गए थे। यह पहली बार था, जब भगवान श्रीकृष्ण का गो माता के प्रति प्रेम और आदर की भावना जागी थी। धार्मिक मान्यता  के मुताबिक गौ माता के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए गोपाष्टमी के दिन गौ सेवा जरूर करनी चांहिए, जिससे सभी देवी-देवताओं का आर्शीवाद मिलता है।

गोपाष्टमी पर गौ माता की पूजा कैसे करें?

1. सबसे पहले ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर स्नान करे और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। 
2. फिर गौ माता और उनके बछड़े को साफ पानी से स्नान कराएं। 
3. इसके बाद उन्हें फूलों की माला पहनाएं, माथे पर रोली, चंदन से तिलक लगाएं, श्रृंगार करें और साफ-सुथरे कपड़ों से सजाएं। 
4. फिर उनके चरणों में जल अर्पित करें और हाथ जोड़कर आर्शीवाद लें। 
5. इसके बाद घी का दीपक जलाएं और उनकी आरती करें। 
6. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाना न भूलें। 
7. फिर गौ माता की 7 बार परिक्रमा जरूर करें, ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन, पटना से दिल्ली और कोलकाता तक घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व के चौथे और आखिरी दिन सोमवार, 16 नवंबर को देशभर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सुबह होते ही बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर पहुंचे और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसी के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया।

Horoscope Today 17 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 17 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को परिवार, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मिथुन राशि के जातकों को धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिल सकती है। वहीं मकर राशि वालों को यात्रा और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast