Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या आप जानते है व्हॉट्सएप के 256 वाला ट्रिक? बहुत काम का है यह फीचर

क्या आप जानते है व्हॉट्सएप के 256 वाला ट्रिक? बहुत काम का है यह फीचर

Whatsapp Tricks:  व्हॉट्सएप तो आप चलाते ही होंगे लेकिन इसके एक फीचर से आप भी अनजान होंगे? जरा सोचकर देखिए कोई आप से कह दे कि व्हॉट्सएप पर एकसाथ 256लोगों को मैसेज भेजा जा सकता है, तो क्या यकीन करेंगे। बिल्कुल आप सोचने लगेंगे लेकिन, हां 256लोगों को एक साथ मैसेज भेजा सकता है। 

ऐसा आमतौर पर जरूरत कम ही पड़ती है लेकिन मान लीजिए, कहीं आपको एक ही मैसेज बहुत से लोगों को भेजने है तो क्या आप एक-एक कर सभी की चैट्स ओपन करेंगे और फिर मैसेज भेजेंगे? ऐसा भी कर सकते हैं लेकिन, मैसेभ भेजने में काफी वक्त लग जाएगा। आप भी कम समय में एक ही बार में बहुत लोगों को मैसेज भेज पाएंगे, लेकिन इसके लिए आपको बस एक छोटी सी ट्रिक पता होनी चाहिए।

इस ट्रिक से बनेगा काम

ऐप में यूजर्स की सुविधा के लिए ब्रॉडकास्ट लिस्ट फीचर दिया गया  है। यह फीचर आपको बिना ग्रुप बनाए एक ही बार में एक साथ 256लोगों को मैसेज भेजने की सुविधा देता है। नई ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाने के लिए ऐप खोलें और फिर राइट साइड में थ्री डॉट्स पर क्लिक करें। इसके बाद आपको न्यूज  ब्रॉडकास्ट फीचर दिखेगा, इस फीचर पर क्लिक करें। 

256लोगों को ही भेज सकते हैं मैसेज                 

न्यू ब्रॉडकास्ट पर टैप करने के बाद आपको उन कॉन्टैक्ट्स को चुनने होगा जिन्हें आप लिस्ट में जोड़ना चाहते हैं। ध्यान दें कि एक लिस्ट में आप अधिकतम 256लोगों को ही जोड़ सकते हैं। मेंबर्स को एड करने के बाद डन कर देना। आप ब्रॉडकास्ट लिस्ट को अपने हिसाब से कुछ भी नाम दे सकते हैं। ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनने के बाद बस आपको इस लिस्ट में उस मैसेज को डालकर भेजना होगा जिसे आप एक साथ सभी को भेजना चाहते हैं।

बहुत खास है यह फीचर           

बता दें कि यह एक ऐसा फीचर है, जिसमें आप अपने उन लोगों को जोड़ सकते हैं। जिन्हें आप एक साथ मैसेज करना चाहते हैं। जब आप लिस्ट में कोई मैसेज भेजते है, तो वह मैसेज लिस्ट में मौजूद सभी लोगों को एक साथ पहुंच जाता है। ध्यान रहे कि यह ग्रुप नहीं है व्यक्ति को यही लगेगा कि आपने सिर्फ उन्हें ही मैसेज भेजा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Affordable EV: कम बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, बाजार में बढ़े सस्ते EV विकल्प

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बीच कई कंपनियां कम कीमत में ज्यादा फीचर्स और बेहतर रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें पेश कर रही हैं।

Mahindra Scorpio: स्कार्पियो लवर्स के लिए खुशखबरी, 10 लाख से कम कीमत पर लॉन्च हो सकती है बेबी स्कॉर्पियो

भारतीय ऑटो बाजार में एसयूवी गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बीच महिंद्रा की लोकप्रिय स्कॉर्पियो को पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

WhatsApp Plus लॉन्च, अब अतिरिक्त फीचर्स के लिए देना होगा मासिक शुल्क

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिए एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आया है। कंपनी ने भारत में "WhatsApp Plus" नाम से नया प्लान रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast