Search KhabarFast

Press ESC to close

WhatsApp Plus लॉन्च, अब अतिरिक्त फीचर्स के लिए देना होगा मासिक शुल्क

WhatsApp Plus लॉन्च, अब अतिरिक्त फीचर्स के लिए देना होगा मासिक शुल्क

WhatsApp Plus: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिए एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आया है। कंपनी ने भारत में "WhatsApp Plus" नाम से नया प्लान रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह सुविधा Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। WhatsApp Plus की कीमत भारत में 79 रुपये प्रति माह रखी गई है। हालांकि, कंपनी शुरुआत में यूजर्स को एक महीने का मुफ्त ट्रायल भी दे रही है। इससे लोग पहले इस सेवा का उपयोग करके इसके फीचर्स को समझ सकते हैं और बाद में सब्सक्रिप्शन लेने का फैसला कर सकते हैं।

WhatsApp Plus कोई अलग ऐप नहीं

कंपनी के अनुसार, WhatsApp Plus कोई अलग ऐप नहीं है और न ही यह सामान्य यूजर्स के लिए जरूरी फीचर्स में बदलाव करता है। कॉलिंग, मैसेजिंग, स्टेटस, वीडियो कॉल और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसी सुविधाएं पहले की तरह सभी यूजर्स के लिए मुफ्त रहेंगी। यह नया प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो WhatsApp को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करना चाहते हैं। WhatsApp Plus में यूजर्स को करीब 18 नए कलर थीम्स मिलते हैं, जिनकी मदद से ऐप का लुक बदला जा सकता है। इसके अलावा 14 नए ऐप आइकन डिजाइन भी दिए गए हैं, जिससे यूजर अपने WhatsApp को अलग पहचान दे सकते हैं।

अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी 

सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। इनमें एक्सक्लूसिव रिंगटोन, नए स्टिकर पैक और चैट लिस्ट को ज्यादा बेहतर तरीके से मैनेज करने के विकल्प शामिल हैं। इसके साथ ही यूजर्स अब अपनी चैट लिस्ट में 20 तक चैट्स को पिन कर सकेंगे, जो पहले संभव नहीं था। WhatsApp Plus को एक्टिव करने के लिए यूजर्स को ऐप की सेटिंग्स में जाकर "Subscriptions" सेक्शन खोलना होगा। वहां से पेमेंट करने के बाद यह सेवा चालू की जा सकती है। भुगतान Google Play Store या संबंधित पेमेंट सिस्टम के जरिए किया जाएगा।

चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर कंपनी रही 

हालांकि, यह सुविधा अभी सभी यूजर्स तक नहीं पहुंची है। कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रही है। यदि किसी यूजर को Subscriptions सेक्शन में WhatsApp Plus का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो उसे कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल यह प्लान उन यूजर्स के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो WhatsApp को अधिक व्यक्तिगत और आकर्षक तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं।

Also read: Affordable EV: कम बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, बाजार में बढ़े सस्ते EV विकल्प

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑटो इंडस्ट्री की शानदार शुरुआत, पहली तिमाही में सभी वाहन श्रेणियों की रिकॉर्ड बिक्री

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग में स्थिर मांग रहने की उम्मीद है। यह मजबूत पहली तिमाही के बाद हो रहा है, जिसमें सभी वाहन खंडों में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।

Motorola का महाऑफर! मार्केट में उतारा 7100mAh बैटरी वाला फोन; मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Motorola Phone Launched:मोबाइल बनाने वाली कंपनी Motorola मार्केट में अपना विस्तार लगातार कर रहा है। कंपनी ने अब Motrola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकक तैयार किया गया है।

Airtel यूजर्स के लिए अलर्ट...एयरटेल Perplexity Pro का फ्री पीरियड Over, डेडलाइन मिस करने पर बैंक अकाउंट से कटेंगे पैसे; ऐसे करें केंसिल

Airtel Perplexity Pro Subscription: एयरटेल यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आपने 12 महीने का फ्री Perplexity Pro AI सर्विस का ऑफर एक्टिव कर रखा है तो ये सर्विस अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर आप इस सर्विस का आनंद आगे भी उठाना चाहते है तो आपको अगले 1 साल तक के लिए ₹17,000 खर्च करने होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast