Search KhabarFast

Press ESC to close

Mahindra Scorpio: स्कार्पियो लवर्स के लिए खुशखबरी, 10 लाख से कम कीमत पर लॉन्च हो सकती है बेबी स्कॉर्पियो

Mahindra Scorpio: स्कार्पियो लवर्स के लिए खुशखबरी, 10 लाख से कम कीमत पर लॉन्च हो सकती है बेबी स्कॉर्पियो

Mahindra Scorpio: भारतीय ऑटो बाजार में एसयूवी गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बीच महिंद्रा की लोकप्रिय स्कॉर्पियो को पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा जल्द ही स्कॉर्पियो से प्रेरित एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च कर सकती है। इसे फिलहाल ‘बेबी स्कॉर्पियो’ के नाम से चर्चा में देखा जा रहा है।  

बताया जा रहा है कि यह नई एसयूवी Vision.S कॉन्सेप्ट पर आधारित हो सकती है। कंपनी इसे खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार कर रही है जो स्कॉर्पियो जैसा दमदार लुक चाहते हैं, लेकिन ज्यादा कीमत के कारण उसे खरीद नहीं पाते। माना जा रहा है कि इस नई गाड़ी की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है।

शानदार रोड प्रेजेंस मिलने की उम्मीद 

रिपोर्ट्स के अनुसार, नई एसयूवी आकार में स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक से छोटी होगी, लेकिन इसके डिजाइन में स्कॉर्पियो की झलक साफ दिखाई दे सकती है। इसमें मजबूत फ्रंट लुक, बड़ी ग्रिल, ऊंचा बोनट और चौड़ा स्टांस देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि ऑटो सेक्टर में इसे ‘बेबी स्कॉर्पियो’ कहा जा रहा है। महिंद्रा इस एसयूवी को अपने नए प्लेटफॉर्म पर विकसित कर सकती है। इससे वाहन को बेहतर मजबूती, आरामदायक ड्राइविंग अनुभव और शानदार रोड प्रेजेंस मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें हाई ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया जा सकता है, जिससे शहरों के अलावा ग्रामीण और खराब सड़कों पर भी इसे आसानी से चलाया जा सकेगा।

कई फीचर्स मिलने की संभावना

फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में आधुनिक तकनीक से जुड़े कई फीचर्स मिलने की संभावना है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा के लिए एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इंजन और लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि इसमें पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है, जो बेहतर माइलेज और प्रदर्शन प्रदान करेगा।

अगर महिंद्रा इस एसयूवी को किफायती कीमत में लॉन्च करती है, तो यह भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नई चुनौती पेश कर सकती है। 

Also read: ना डिलीवरी, ना बिल...फिर भी शॉपिंग जैसा मजा! Gen Z में क्यों बढ़ रहा डोपामिन साइट्स का क्रेज?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

iPhone 17 Pro सिर्फ 54,990 रुपये में! MacBook पर भी बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Discount On Iphone And MacBook: Apple के प्रीमियम प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शानदार मौका सामने आया है। iPhone 17 Pro पर मिलने वाले ऑफर के तहत इसकी प्रभावी कीमत 54,990 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, कंपनी के MacBook मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, iPhone की इतनी कम कीमत किसी सीधे प्राइस कट से नहीं

iQOO 16 में मिलेगा 8400mAh की दमदार बैटरी का पावर, 50MP के तीन कैमरे मचाएंगे धमाल!

IQOO Smartphone:स्मार्टफोन बाजार में iQOO अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को लेकर चर्चा में है। iQOO 16 को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप की जानकारी दी जा रही है। दावा है कि इस फोन में 8400mAh की बैटरी और 50MP के तीन कैमरे मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट और सभी फीचर्स की आधिकारिक

Smartphone Price Hike: महंगे होने वाले हैं प्रीमियम स्मार्टफोन! 30% तक बढ़ सकती है कीमत

Smartphone Price Hike: अगर आप भी नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें 2025 के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast