Search KhabarFast

Press ESC to close

Affordable EV: कम बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, बाजार में बढ़े सस्ते EV विकल्प

Affordable EV: कम बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, बाजार में बढ़े सस्ते EV विकल्प

Affordable EV For Daily Use: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बीच कई कंपनियां कम कीमत में ज्यादा फीचर्स और बेहतर रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें पेश कर रही हैं। नई तकनीक और बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल की वजह से अब इलेक्ट्रिक कार खरीदना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक का नया 2026 फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। नए डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और BaaS योजना के कारण यह देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल हो गई है। कार में 19.2 kWh और 24 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं, जो 226 से 285 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करते हैं। BaaS योजना के साथ इसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है।

आकर्षक विकल्प बनी एमजी कॉमेट ईवी

वहीं, शहरों में रोजाना सफर करने वालों के लिए एमजी कॉमेट ईवी भी एक आकर्षक विकल्प बनी हुई है। कॉम्पैक्ट आकार और आसान पार्किंग की सुविधा के कारण यह मेट्रो शहरों में काफी पसंद की जा रही है। इसमें 17.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो लगभग 230 किलोमीटर की रेंज देता है। BaaS मॉडल के साथ इसकी शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये है।

क्या-क्या हैं फीचर? 

अगर ग्राहक एक ऊंची और मजबूत गाड़ी चाहते हैं, तो टाटा पंच ईवी बेहतर विकल्प माना जा रहा है। यह माइक्रो एसयूवी खराब सड़कों पर भी अच्छा प्रदर्शन करती है। इसमें 30 kWh और 40 kWh के बैटरी विकल्प दिए गए हैं, जो लगभग 355 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करते हैं। BaaS योजना के तहत इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये रखी गई है।

प्रीमियम फीचर्स भी मौजूद

इसके अलावा, ज्यादा आराम और प्रीमियम फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों के लिए विंडसर ईवी भी बाजार में उपलब्ध है। इसमें 38 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो करीब 332 किलोमीटर की रेंज देता है। बड़ी टचस्क्रीन और आरामदायक सीटों के साथ यह परिवारों के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है। BaaS योजना के साथ इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है। विशेषज्ञों का मानना है कि BaaS मॉडल के कारण इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती कीमत कम हो रही है, जिससे मध्यम वर्ग के लिए भी EV खरीदना आसान बनता जा रहा है। आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

Also read: Mahindra Scorpio: स्कार्पियो लवर्स के लिए खुशखबरी, 10 लाख से कम कीमत पर लॉन्च हो सकती है बेबी स्कॉर्पियो

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑटो इंडस्ट्री की शानदार शुरुआत, पहली तिमाही में सभी वाहन श्रेणियों की रिकॉर्ड बिक्री

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग में स्थिर मांग रहने की उम्मीद है। यह मजबूत पहली तिमाही के बाद हो रहा है, जिसमें सभी वाहन खंडों में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।

Motorola का महाऑफर! मार्केट में उतारा 7100mAh बैटरी वाला फोन; मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Motorola Phone Launched:मोबाइल बनाने वाली कंपनी Motorola मार्केट में अपना विस्तार लगातार कर रहा है। कंपनी ने अब Motrola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकक तैयार किया गया है।

Airtel यूजर्स के लिए अलर्ट...एयरटेल Perplexity Pro का फ्री पीरियड Over, डेडलाइन मिस करने पर बैंक अकाउंट से कटेंगे पैसे; ऐसे करें केंसिल

Airtel Perplexity Pro Subscription: एयरटेल यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आपने 12 महीने का फ्री Perplexity Pro AI सर्विस का ऑफर एक्टिव कर रखा है तो ये सर्विस अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर आप इस सर्विस का आनंद आगे भी उठाना चाहते है तो आपको अगले 1 साल तक के लिए ₹17,000 खर्च करने होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast