हरियाणा के झज्जर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड हुई है जिसमें नामी गैंगस्टर का एनकाउंटर कर दिया गया है। इस मुठभेड़ में पत्नी की हत्या समेत 3 हत्याओं में शामिल गैंगस्टर की मौत हो गई है।
कड़ौदा गांव के पास हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिनमें एक सब-इंस्पेक्टर के भी बाजू में गोली लगी है।

मृतक की पहचान बिरधाना गांव निवासी संजय के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी समेत तीन हत्या के मामलों में आरोपी था। हाल ही में उसने विजय सैनी नामक व्यक्ति की हत्या की थी। इससे पहले वह विजय के बेटे की हत्या के मामले में भी आरोपी था। इन तीनों मामलों में वह फरार चल रहा था।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री, DCP धारणा यादव समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
दुजाना गांव के विजय हत्याकांड का आरोपी संजय पुलिस मुठभेड़ में ढेर
किसी बड़ी वारदात की फिराक में था संजय
सूचना के बाद पुलिस के साथ हुई गांव कडोधा के पास रणखंडा रोड पर मुठभेड़
पुलिस पर बदमाश संजय ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियों का शिकार बना बदमाश संजय
पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर सहित तीन को लगी गोली

संयम नाम का सब इंस्पेक्टर बाजू में गोली लगने से हुआ घायल, दो अन्य पुलिस कर्मियों का किया बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाव
अपनी पत्नी और दुजाना के विजय सैनी की हत्या का मुख्यआरोपी था
गिरफ्तारी न होने के चलते पुलिस के लिए बना हुआ था सर दर्द
डीसीपी धारणा यादव ने की पुलिस मुठभेड़ की पुष्टि
बदमाश संजय को घायल अवस्था में लाया गया था नागरिक अस्पताल, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया बदमाश संजय को किया मृत घोषित
पुलिस के अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर