Petrol-Diesel Price: इन दिनों पेट्रोल और डीजल का रेट आसमान को छु रहा है जिसके चलते लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आज वैश्विक बाजार से राहत की खबर आई है। जानकारी के लिए आपकों बता दें कि इंटरनेशनल क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट आई है।
लेकिन भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 12 जून 2026 को दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
आपको बता दें कि पिछले एक महीने में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने चार बार दाम बढ़ाए है। इन कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये इजाफा किया था।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.02 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.56 रुपये है।