Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: मोदी सरकार के बाहर साल पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को नई विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है और देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इन 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि अर्बन ट्रांसपोर्ट, डिजिटल इंडिया, भारतनेट जैसी योजनाओं ने देश को तकनीकी रूप से मजबूत किया है और ग्रामीण भारत को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा गया है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस और स्टार्टअप सेक्टर में हुई प्रगति को आत्मनिर्भर भारत की बड़ी उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भी संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में विकास की गति तेज हुई है और सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पहले जिन गांवों में बिजली नहीं थी, वहां आज बिजली पहुंच चुकी है और करोड़ों घरों में नल से जल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने जन धन योजना, DBT सिस्टम, जन औषधि केंद्र और आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे गरीब और मध्यम वर्ग को सीधा फायदा मिला है।उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत में डिजिटल बैंकिंग और सरकारी योजनाओं के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार में कमी आई है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश की प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast