Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, रोडवेज बस ने राहगीरों को कुचला

Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, रोडवेज बस ने राहगीरों को कुचला

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-37 के पास शुक्रवार को एक रोडवेज की ट्रेनिंग बस ने पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कुछ लोगों ने बस को अपनी ओर आते देख कूदकर जान बचाई।

जैसा कि बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। लोगों ने ड्राइवर को बस रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन बस नहीं रुकी। इससे गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया।

पथराव के बीच बस आगे बढ़ती रही और कुछ दूरी पर जाकर एक कार से टकराकर रुक गई। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस पर पथराव होता दिखाई दे रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस नए ड्राइवरों को ट्रेनिंग देने के लिए डिपो से निकली थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा CMO में सेवानिवृत कर्मियों को हटाने का एक और लेटर जारी, देखें किनकी जाएगी नौकरी ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है । हरियाणा CMO ने एक और पत्र जारी कर दिया है

Haryana News: हरियाणा महिला आयोग के सदस्यों की हुई नियुक्तियां, देखें पूरी लिस्ट

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा महिला आयोग के सदस्यों की नई नियुक्तियां की है।

Haryana news : हरियाणा में ऑनलाइन गाय भैंस बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला काबू, फेसबुक पर पोस्ट करके करता था ठगी

Haryana news : श्री गौरव फौगाट HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन कुमार, प्रबंधक थाना साईबर दक्षिण, गुरूग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast