Kedarnath Yatra Record: इन दिनों उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम में श्रद्धाओं का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। खराब मौसम, ठंड के बावजूद लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान आस्था का नया रिकॉर्ड बना है, अब तक लगभग 12 लाख से ज्यादा भक्त केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं।
आस्था का रिकॉर्ड बना
बता दें, हिंदू धर्म में केदारनाथ यात्रा का विशेष महत्व है। हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। इस बार भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है, खराब मौसम के बावजूद भक्तों का उत्साह देखते ही मन रहा है। दरअसल, केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे। कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मई के अंत तक लगभग 11 लाख 23 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। जून के शुरुआती दिनों ये संख्या बढ़कर 12 लाख हो गई। प्रतिदिन 20-30 हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं। आने वाले समय में ये संख्या और बढ़ सकती हैं।
Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड के सल्ट में BJP की हैट्रिक की तैयारी! विधायक महेश जीना को मिल रहा जनता और युवाओं का समर्थन
खराब मौसम बनी चुनौती, लेकिन...
जब से केदारनाथ धाम के कपाट खुले है, तब से मौसम में ज्यादा उलटफेर देखने को नहीं मिला। लेकिन मई के अंत में मौसम ने अचानक करवट ली और भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। लेकिन शिव भक्तों ने हार नहीं मानी और बिगडते मौसम, ठंड, फिसलन भरे रास्ते और थकान के बावजूद धाम तक पहुंचे।
प्रशासन के पुख्ता इंतजाम
तो वहीं, प्रशासन ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य टीम और एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध है। भीड़ प्रबंधन के लिए भी अच्छे इंतजाम किए गए हैं। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।