Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में पुरानी रंजिश के चलते गोली का शिकार बना डंपर चालक, डॉक्टरों ने गोली निकालने से किया इंनकार

Haryana news : हरियाणा में पुरानी रंजिश के चलते गोली का शिकार बना डंपर चालक, डॉक्टरों ने गोली निकालने से किया इंनकार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के इस्माइलाबाद में पुरानी रंजिश के चलते डंपर चालक गुलशन उर्फ गुल्लू गोली का शिकार बन गया। चालक गुलशन उर्फ गुल्लू के शरीर में फंसी गोली अब जिंदगी भर उसके साथ रह सकती है। पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया है कि रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली को निकालना बेहद जोखिम भरा है। डॉक्टरों ने कहा है कि ऑपरेशन के दौरान नसों को नुकसान पहुंचने की आशंका के चलते फिलहाल गोली को शरीर के अंदर ही रहने देने का निर्णय लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, खेड़ी शहीदां निवासी 27 वर्षीय गुलशन उर्फ गुल्लू का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। गुलशन ने बताया कि डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद ऑपरेशन की संभावना पर विचार किया था, लेकिन विस्तृत परीक्षण में सामने आया कि गोली रीढ़ की हड्डी के अत्यंत संवेदनशील हिस्से में फंसी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि यदि ऑपरेशन के दौरान किसी नस को क्षति पहुंचती है तो शरीर का कोई हिस्सा काम करना बंद कर सकता है और लकवे जैसी गंभीर स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।


डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल गोली जिस स्थान पर फंसी हुई है, उससे फिलहाल कोई जानलेवा खतरा नहीं है। ऐसे में ऑपरेशन कर गोली निकालने की बजाय उसे शरीर में ही रहने देना ज्यादा सुरक्षित माना गया है। इस निर्णय के बाद अब गुलशन को नियमित चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा CMO में सेवानिवृत कर्मियों को हटाने का एक और लेटर जारी, देखें किनकी जाएगी नौकरी ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है । हरियाणा CMO ने एक और पत्र जारी कर दिया है

Haryana news : हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में सरकारी आवास आवंटन को लेकर जारी किया नया मॉड्यूल, विभागों को जानकारी मुहैया कराने के आदेश

Haryana news : हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में सरकारी आवासों के आवंटन के लिए विकसित किए जा रहे ऑनलाइन मॉड्यूल के मद्देनजर सभी विभागों को

Haryana news : हरियाणा में ऑनलाइन गाय भैंस बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला काबू, फेसबुक पर पोस्ट करके करता था ठगी

Haryana news : श्री गौरव फौगाट HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन कुमार, प्रबंधक थाना साईबर दक्षिण, गुरूग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast