Search KhabarFast

Press ESC to close

Cricket News: संजू सैमसन की अनदेखी पर भड़के पार्थिव पटेल, वैभव सूर्यवंशी के चयन पर दिया बड़ा बयान

Cricket News: संजू सैमसन की अनदेखी पर भड़के पार्थिव पटेल, वैभव सूर्यवंशी के चयन पर दिया बड़ा बयान

Cricket News:  आयरलैंड दौरे पर मिली हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को खिलाने को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें पहले मैच में नहीं खिलाया गया था। जिसके बाद उनके नाम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई कि उन्हें टीम में खिलाना चाहिए। जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में मौका मिला। लेकिन उन्होंने तीन में कुछ खास नहीं किया। जिसके बाद टीम सेलेक्शन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा होने लगी।

इसी बीच वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को लेकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि टीम में वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का फैसला सही हो सकता है, लेकिन संजू सैमसन को बाहर करना समझ नहीं आया। उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को मौका देना भावनात्मक रूप से सही फैसला कहा जा सकता है, क्योंकि वह टीम इंडिया का एक युवा चेहरा है। लेकिन प्रदर्शन और तर्क के आधार पर संजू सैमसन को बाहर करने का कोई ठोस कारण समझ नहीं आता।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने 'जियोस्टार' से बातचीत में संजू सैमसन का समर्थन करते हुए कहा कि पिछले 11-12 वर्षों से उनके करियर के साथ सबसे बड़ा सवाल उनकी निरंतरता को लेकर जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार इसी आधार पर संजू को टीम से बाहर किया गया, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। पार्थिव ने सवाल उठाते हुए कहा कि हर बार संजू सैमसन को ही बाहर क्यों किया जाता है? पहले उन पर लगातार रन नहीं बनाने या तेज बल्लेबाजी न करने का आरोप लगाया जाता था, लेकिन किसी एक खिलाड़ी के लिए बार-बार अलग-अलग पैमाने अपनाना उचित नहीं है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वर्ल्ड कप 2027 का टिकट अफगानिस्तान के नाम, संकट में दो बार की चैंपियन

Afghanistan Qualify for World Cup 2027: आयरलैंड के ब्रेडी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में राशिद खान ने 34 रन देकर 6 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया। अफ़ग़ानिस्तान ने 299/8 के स्कोर का आसानी से बचाव किया और आयरलैंड की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ख्वाब जो मुकम्मल होते-होते...600 विकेट फिर भी टीम इंडिया में एंट्री नहीं, कहानी क्रिकेट के एक और जडेजा की

Cricketers Story:भारत में क्रिकेट का खुमार कितना है, यह किसी से छिपी नहीं है। यहां शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो, जिसको क्रिकेट में रुची नहीं हो। 140 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले भारत में हजारों सपाने रोज जन्म लेते हैं और खत्म भी होते हैं।

भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast