पूर्व PM देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज, देश छोड़कर भागे!

पूर्व PM देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज, देश छोड़कर भागे!

Prajwal Revanna Sex Scandal: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन से JDS सांसद प्रज्वल रेवन्नामुश्किलों में घिर गए हैं। दरअसल, उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। ये आरोप उनके घर काम कर चुकी एक कुक ने लगाया है इसके साथ ही JDSसांसद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

प्रज्वल रेवन्ना के ऊपर जो कुक ने आरोप लगाए हैं उसके अनुसार,वो रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। उसके काम शुरू करने के चार महीने बाद ही एच डी रेवन्ना ने उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। प्रज्वल रेवन्ना उसकी बेटी को वीडियो कॉल करके उसके साथ अश्लील बातें करता था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जब भी एचडी रेवन्ना की पत्नी घर से बाहर जाती थी, तो वो महिलाओं को स्टोर रूम में बुलाता था और उनको फल देते समय उन्हें छूते था। यही नहीं साड़ी की पिन हटा कर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते था।

पीड़िता ने बताया जान का खतरा

शिकायतकर्ता महिला ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354ए, 354डी, 506 और 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगा है कि उन्होंने कई महिलाओं का यौन शोषण किया यही नहीं उन सभी का अश्लील वीडियो भी बनाया गया है। जिसमें से कई वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। जिसके बाद कहा जा रहा है कि वो विदेश भाग गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आई ये बात

 पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि वो शनिवार बेंगलुरु से फ्रैंकफर्ट के लिए निकल गए हैं। जहां से जर्मनी होते हुए वो यूरोप जाने वाले हैं। वहीं उनके परिवार ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है। वहीं कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार ने एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a comment