Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News:बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1,237 करोड़ रुपये ट्रांसफर, हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी राशि

Bihar News:बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1,237 करोड़ रुपये ट्रांसफर, हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी राशि

Bihar News:बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 अक्टूबर 2026 को राज्य के 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार पेंशनधारियों के बैंक खातों में सितंबर महीने की पेंशन राशि ट्रांसफर की। इस दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से कुल 1,237.48 करोड़ रुपये जारी किए गए। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1,100 रुपये की दर से राशि भेजी गई। सरकार के मुताबिक, सितंबर महीने में 93,835 नए लाभार्थियों को भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जोड़ा गया है।

पटना स्थित लोक सेवक आवास के ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों और सभी जिलों के अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेंशनधारियों के खातों में हर महीने की 10 तारीख को राशि भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 1,100 रुपये किया गया। सरकार का कहना है कि इस बढ़ोतरी से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, विधवा महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता मिल रही है।

सितंबर में जुड़े 93,835 नए लाभार्थी

मुख्यमंत्री के अनुसार, सितंबर 2026 में 93,835 नए लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के दायरे में लाया गया। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए गांवों में पात्र लाभार्थियों की पहचान करने और सरकारी योजनाओं की पहुंच की समीक्षा करने पर जोर दिया गया।

पंचायत विकास दिवस पर चलेगा विशेष अभियान

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में जाकर यह सुनिश्चित करने की अपील की कि सभी योग्य लोगों को पेंशन मिल रही है या नहीं। उन्होंने पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष अभियान चलाने और स्वास्थ्य सर्वेक्षण के दौरान भी पात्र लाभार्थियों की पहचान करने को कहा। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बुजुर्ग, दिव्यांग व्यक्ति या विधवा महिला पात्र होने के बावजूद सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और मुख्यमंत्री के सचिवों सहित समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी जिलों के जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधि और लाभार्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, विधवा महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also read: Bihar News: पटना में CM सम्राट चौधरी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का किया शुभारंभ, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम सम्राट चौधरी ने की 'बिहार गति' की समीक्षा, बोले- मार्च 2027 तक पूरे हों विश्वविद्यालयों के भवन

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोकसेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत राज्य में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके तहत आज उच्च शिक्षा और कृषि विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Uttarakhand News: गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर CM धामी ने टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Uttarakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने समस्त संगत और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

UTU कुलपति ने किया नरेन्द्रनगर पॉलीटेक्निक का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Uttarakhand News : वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा के विस्तार एवं शैक्षणिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से नरेन्द्रनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का निरीक्षण एवं भ्रमण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast