Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के खगड़िया में वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, 6 घायल

Bihar News: बिहार के खगड़िया में वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, 6 घायल

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में आज दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। जहां आसमानी बिजली की चपेट में आने से जहां पिता, पुत्र समेत 5 की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना पौरा सहायक थाना के कन्हौली गांव और बेलदौर थाना क्षेत्र के इतमादी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, बलतारा पंचायत के कन्हौली गांव में खेतों में मक्का फसल की कटनी चल रही थी। खेत में करीब एक दर्जन लोग काम कर रहे थे। तभी अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। काम कर रहे लोग जबतक सुरक्षित स्थान पर जा पाते तभी आसमान से जोरदार वज्रपात हुई। जिसकी चपेट में आने से आशुतोष यादव और उनका पुत्र और एक ग्रामीण बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीण जब तक वहां पहुंचे, तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जिले में आज सुबह से ही जिले में झमाझम हो रही है बारिश। दूसरी घटना बेलदौर थाना क्षेत्र में घटी है। जहां वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहली घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के इतमादी सरस्वती नगर वार्ड नंबर 7 स्थित लबघड़िया गांव में हुई। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्य वज्रपात की चपेट में आ गए। इसमें 35 वर्षीय जवाहर शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।। वहीं बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत के नागपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

Also read: कोचिंग फायरिंग मामले में खान सर को मिली बड़ी राहत, पटना जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई ब्रेक

इस संबंध में प्रशासन की टीम ने बताया कि दो अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की घटनाओं में पांच लोगों की मौत की हुई है। सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं प्रशासन ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Teacher Jobs: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस राज्य में भरे जाएंगे 60 हजार टीचर पद; जल्द आएगा नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी नौकरी की खबर सामने आई है। राज्य में 60 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी शुरू हो चुकी है। आयोग की तरफ से इस पर तेजी से काम किया जा रहा है और जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।

Haryana news : हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जाने क्या है मांगे

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा की आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स अपनी लंबित मांगों को लेकर

Punjab News: मूसा हवेली में भावुक पल, सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई ने मनाया चौथा जन्मदिन

Punjab News: मूसा हवेली में भावुक पल, सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई ने मनाया चौथा जन्मदिन

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast