IAS Love Story: मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद ने तीसरी शादी कर ली है। उनकी तीसरी पत्नी डिप्टी सेक्रेटरी हैं। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद ने इससे पहले दो शादियां की है, दोनों ही एक्स पत्नी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। तीसरी शादी की है वो भी आईएएस अधिकारी हैं।
आईएएस अवि प्रसाद मध्य प्रदेश में रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी CEO हैं, वह कई जिलों के अधिकारी भी रह चुके हैं। अवि प्रसाद मूल रुप से यूपी के रहने वाले हैं।
पहली शादी ज्यादा दिन नहीं टिकी
आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद की पहली शादी 2014 बैच के अधिकारी रिजु बाफना के साथ हुई थी, लेकिन यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी थी और दोनों के बीच जल्दी ही तलाक हो गया था।
Also read: Weather Update : हरियाणा समेत इन जगहों पर भीषण बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट
आईएएस के साथ की दूसरी शादी
पहली शादी टूटने के बाद आईएएस अवि प्रसाद ने दूसरी शादी 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह के साथ की थी। मिशा सिंह ने शादी के बाद अपना कैडर भी बदलवा लिया था और वह भी एमपी में आ गई थी। उनका यह रिश्ता करीब चार साल तक चला लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया।
डिप्टी सेक्रेटरी से की तीसरी शादी
अवि प्रसाद ने हाल ही में तीसरी शादी 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से की है। धाकरे राज्य मंत्रालय (प्रशासनिक सेवा) में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं। दोनों ने 11 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क में विवाह किया है।
आईपीएस से बने थे आईएएस अफसर
एक जानकारी के मुताबिक अवि प्रसाद का पहले यूपीएससी सिविल सेवा से पहले आरबीआई में मैनेजर के पद पर हुआ था। इसके बाद 2013 में वो यूपीएससी पास करके आईपीएस अधिकारी बन गए थे, लेकिन साल 2014 में 12वीं रैंक हासिल करके आईएएस अधिकारी बन गए थे।