Search KhabarFast

Press ESC to close

Teacher Jobs: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस राज्य में भरे जाएंगे 60 हजार टीचर पद; जल्द आएगा नोटिफिकेशन

Teacher Jobs: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस राज्य में भरे जाएंगे 60 हजार टीचर पद; जल्द आएगा नोटिफिकेशन

UP Teacher Recruitment 2026: अगर आप टीचर बनना चाहते है तो आपका ये सपना जल्द ही सच होने वाला है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इस भर्ती के तहत लगभग 60 हजार पद भरे जाएंगे। बता दें, ये भर्ती शहरी और ग्रामीण कैडर के तहत होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने इस बड़ी भर्ती के लिए औपचारिक तैयारी तेज कर दी है। तो चलिए इस भर्ती से जुड़ी जानकारी के बारे में जानते है।

आयोग की तैयारियां

बेसिक शिक्षा विभाग की मानें तो प्रदेश भर के स्कूलों में कुल करीब 60 हजार शिक्षक पद खाली हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के स्कूलों में 11,508 पद और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 48 हजार पद शामिल हैं। बता दें, कई सालों से शहरी क्षेत्रों में शिक्षक पद खाली हैं। जबकि साल 2018 के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक पदों पर भर्ती नहीं निकली थी।

इन पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अपनी तैयारी तेजी से आगे बढ़ा रही है। आयोग ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को अपने-अपने जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के खाली पदों की पूरी जानकारी ई-अधियाचन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। बता दें, शहरी क्षेत्रों की जानकारी पहले ही ऑफलाइन भेज दी गई है और अब ग्रामीण पदों का डेटा ऑनलाइन भेजा जा रहा है।

Also read: सरकार के फैसले से ग्रीन फ्यूल को मिलेगा बढ़ावा, ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म

योग्यता पात्रता

आयु सीमा - न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल। वहीं,

राज्य के मूल निवासी, OBC, SC, ST और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तक की छूट।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आजम खान की यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, 38 बिल्डिंग को ध्वस्त करने जारी हुआ था आदेश

Uttarpradesh News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी गई है। मुरादाबाद के कमिश्नर ने रामपुर के डीएम के फैसले पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 भवन अवैध पाए गए थे।

Uttrakhand News:डीजी बंशीधर तिवारी का विद्यार्थियों से आह्वान, सफलता का आधार केवल अंक नहीं चरित्र और संस्कार भी जरूरी

Uttrakhand News:डीजी सूचना एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहें, बल्कि ज्ञान, चरित्र, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का आधार बनाकर समग्र सफलता की ओर अग्रसर हों।

Uttrakhand News:मंत्री कैड़ा ने किया कालाआगर धुरा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान

Uttrakhand News: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कालाआगर, धुरा गांव के ग्रामीण लम्बे समय से मोटर मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे, मोटर मार्ग नहीं होने के ग्रामीणों को मीलो दुरी तय कर पैदल मुख्य मार्ग तक आना पड़ता था मोटर मार्ग नहीं होने से क्षेत्र के लोगो को अपना उत्पादन मंडी लाने मै काफी परेशानियों का समाना

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast