Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार, एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) का हुआ गठन, अधिसूचना जारी

Haryana News: हरियाणा में आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार, एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) का हुआ गठन, अधिसूचना जारी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से निपटने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया है। राज्य में पहली बार एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) का गठन किया गया है, जो अब आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच को और अधिक प्रभावी तरीके से संभालेगा।

नई व्यवस्था के तहत आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच अब सामान्य पुलिस प्रणाली के बजाय एक विशेष एजेंसी करेगी। इस एटीएस की अपनी अलग कमांड, मुख्यालय और अलग पुलिस थाने होंगे, जिससे जांच प्रक्रिया अधिक तेज और संगठित होगी। राज्य में गठित एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) का मुख्यालय पंचकूला में स्थापित किया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत इस विशेष इकाई का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (IGP) रैंक से कम का कोई अधिकारी नहीं करेगा। यह अधिकारी CID प्रमुख के माध्यम से सीधे पुलिस महानिदेशक (DGP) को रिपोर्ट करेगा, जिससे कमांड सिस्टम अधिक मजबूत और केंद्रीकृत होगा। सरकार का मानना है कि इस नई संरचना से आतंकवाद, संगठित अपराध और गंभीर सुरक्षा खतरों पर तेजी से और प्रभावी कार्रवाई संभव होगी। साथ ही जांच एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इसके लेकर सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में साफ कहा गया है कि इसका उद्देश्य पुलिस सेवा की दक्षता बढ़ाना, आतंकवाद से मुकाबला करना और आतंकवाद से जुड़े मामलों का प्रभावी निपटाना सुनिश्चित करना है। दरअसल, बदलते सुरक्षा परिदृश्य में आतंक से जुड़े नेटवर्क, डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल, राज्यों के बीच आवाजाही और संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा जैसी चुनौतियां बढ़ी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bike Chalan: इस बाइक के पेंडिंग मिले 93 चालान, 2,29,00 की राशि बकाया, देखते ही बाइक चालक का चकरा गया माथा, बाइक इम्पाउंड

Bike Chalan: गुरुग्राम पुलिस ने आज ऐसे बाइक को इम्पाउंड किया है, जिसके एक दो नहीं बल्कि 93 चालान पेंडिंग थे। इस बाइक पर चालान की करीब 229000 की राशि बकाया था।

Haryana news : हरियाणा में खाद्य आपूर्ति विभाग के दो अधिकारियों पर गिरी गाज, AFSO और इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

Haryana news : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दो अधिकारियों पर गाज गिर गई है। विभाग ने दोनों ही अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने की एनडीए कॉन्क्लेव की सराहना, पीएम मोदी के संबोधन को बताया प्रेरणादायी

Uttarakhand News: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को प्रेरणादायी और ऊर्जावान बताया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व हमेशा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast