Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जाने क्या है मांगे

Haryana news : हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जाने क्या है मांगे

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा की आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। आज प्रदेशभर से हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर पहुंची हैं।

जानकारी के लिए बता दें की प्रदर्शन को लीड करने वाली महासचिव उर्मिला रावत ने बताया कि सरकार उनसे सरकारी योजनाओं का पूरा काम तो ले रही है, लेकिन उन्हें सरकारी कर्मचारी और सम्मानजनक वेतन का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन की सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग के ACS ने वार्ता के लिए बुलाया है।

जिनसे वार्ता के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स महासचिव उर्मिला रावत, ऊषा रानी राष्ट्रीय महासचिव, सीटू महासचिव कामरेड जयभगवान गए हैं।

ये है सबसे बड़ी मांग

आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की सबसे प्रमुख मांग उन्हें स्थायी सरकारी कर्मचारी घोषित करने की है। उनका कहना है कि वर्षों से वे महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें मानदेय आधारित कर्मचारी मानकर सीमित सुविधाएं दी जा रही हैं।

इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान मानदेय को बढ़ाकर न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग उठाई है।

वर्कर्स का कहना है कि उन्हें कुशल (स्किल्ड) श्रमिक तथा हेल्पर्स को अर्ध-कुशल (सेमी-स्किल्ड) श्रमिक की श्रेणी में शामिल किया जाए, ताकि श्रम कानूनों के तहत मिलने वाले लाभ उन्हें भी मिल सकें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-ट्रैक्टर टक्कर में युवक की मौत

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। भिवानी से जमालपुर जा रही कार और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत 31 वर्षीय युवक विकास की मौत हो गई। हादसे के बाद विकास का कई अस्पतालों में इलाज चला, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haryana news : हरियाणा में खाद्य आपूर्ति विभाग के दो अधिकारियों पर गिरी गाज, AFSO और इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

Haryana news : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दो अधिकारियों पर गाज गिर गई है। विभाग ने दोनों ही अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव...भाजपा के तीन उम्मीदवार निर्विरोध हुए निर्वाचित, कांग्रेस कर रही प्रदर्शन की तैयारी

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुन लिए गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast